IGNOU Placement Drive 2026: 10 से 13 फरवरी तक विभिन्न राज्यों में जॉब फेयर, फिनटेक, IT और BPO कंपनियां शामिल, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

Published On: February 9, 2026

IGNOU Placement Drive 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) अपने वर्तमान और पूर्व छात्रों के लिए बड़ा प्लेसमेंट आयोजित करने जा रही है। इस प्लेसमेंट 10 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक विभिन्न राज्यों के IGNOU सेंटर्स में आयोजित होगी। यह प्लेसमेंट उन उम्मीदवारों के लिए है जो अपना यूजी, पीजी, डिप्लोमा, एमबीए या अन्य कोर्स पूरा कर चुके हैं, और अभी तक नौकरी की तलाश में है।

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल कंपनियां

IGNOU सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) ने जानकारी दी है कि इस अभियान में फिनटेक कंपनियां (डिजिटल पेमेंट, लैंडिंग, इंश्योरेंस टेक आदि), आईटी और आईटीईएस कंपनियां और बीपीओ और केपीओ सेक्टर कंपनियां शामिल होगे।

राज्यों की प्लेसमेंट शेड्यूल और स्थान

IGNOU ने विभिन्न क्षेत्रों में प्लेसमेंट ड्राइव को शेड्यूल जारी की है, कर्नाकट रीजन (बेंगलुरु और बीजापुर) की तारीख 11 फरवरी और 13 फरवरी 2026।
महाराष्ट्र रीजन (मुंबई, पुणे और नागपुर) की तारीख 10 फरवरी, 11 फरवरी और 13 फरवरी 2026।
उत्तराखंड रीजन (देहरादून) की तारीख 12 फरवरी 2026।

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल योग्यता

उम्मीदवारों IGNOU से कोई भी पीजी, यूजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, एमबीए या अन्य कोर्स पूरा करनी चाहिए। यदि आपका अंतिम वर्ष चल रही है तो भी आप आवेदन कर सकते हो। इसके अलावा स्किल्स और गुण भी आवश्यक है, जैसे अच्छा संचार कैसल (हिंदी और इंग्लिश), टीमवर्क और सहयोगी की क्षमता, रचनात्मकता और नवाचार, अनुकूलनशीलता और सीखने की तत्परता, समय प्रबंधन, बुनियादी डिजिटल साक्षरता (MS Office, इंटरनेट, ईमेल आदि)।

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज

अपडेटेड रेज्यूमे की दो कॉपी
वैलिड आइडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक)
IGNOU आई कार्ड
2 पासपोर्ट साइज फोटो
सभी सेमिस्टर/ बर्ष की मार्कशीट और प्रोविजनल/ डिग्री सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी

रजिस्ट्रेशन कैसे करें पूरी स्टेप्स

IGNOU की आधिकारिक प्लेसमेंट नोटिफिकेशन पीडीएफ पर जाएं: https://www.ignou.ac.in/viewFile/CPC/notification/Placement Drive Panindia_CPC_IGNOU.pdf

पीडीएफ में दिए गए अपने क्षेत्र (रीजन) के अनुसार रजिस्ट्रेशन लिंक देखें और दिए गए लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन फ्रॉम भरें।

आवश्यक जानकारी नाम, IGNOU एनरोलमेंट नंबर, कोर्स और वर्ष, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और रेज्यूमे अपलोड करें।

रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद कन्फर्मेशन ईमेल/ एसएमएस प्राप्त करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद निर्धारित समय और तारीख को पहुंचे।

अंतिम सलाह

सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि तुरंत रजिस्ट्रेशन कर लें, रेज्यूमे अपडेट रखें, निर्धारित समयों से पहले सेंटर पहुंचे और सबसे जरूरी बात आपको बेसिक इंटरव्यू स्किल्स होनी चाहिए। यदि आपको ओर कुछ जानकारी चाहिए तो आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।

यह भी पढ़ें- RBI Specialist Officer Recruitment 2026: आवेदन शुरू, कुल 350 पद, योग्यता, फीस और आवेदन प्रक्रिया

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment