RBI Assistant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 8 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। यह भर्ती विभिन्न कार्यालय में असिस्टेंट पदों को भरने के लिए निकली गई है। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत सैलरी ₹20,700 के बेसिक पे के साथ DA, HRA और अन्य भत्ते मिलेगा, जो कुल मिलाकर ₹45,000 से ₹55,000 प्रति माह के आसपास होता है।
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट से उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी होना भी अनिवार्य है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18बर्ष से अधिकतम 28वर्ष निर्धारित हुआ है और उम्मीदवार की जन्म 2 फरवरी 1998 से पहले और 1 फरवरी 2006 के बाद नहीं हुआ हो। आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियम अनुसार छूट मिलेगा।
आरक्षित और पदों की जानकारी
- जनरल: 346 पद
- EWS: 58 पद
- OBC: 99 पद
- SC: 110 पद
- ST: 37 पद
आवेदन कैसे करें स्टेप्स
आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in/rbiafeb26/ पर जाएं।
Click here for New Registration पर क्लिक करके, मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर User ID और Password मिलेगा।
लॉगिन करके आवेदन फ्रॉम में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, एड्रेस, श्रेणी दर्ज करें।
आवश्यक दस्तबाज अपलोड करें और निर्धारित फीस जमा करें।
सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकल लें।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क कैटिगरी के हिसाब से अलग अलग राखी गई है। जनरल, ओबीसी, EWS उम्मीदवार के लिए ₹450 और एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार के लिए ₹50 रुपए निर्धारित हुआ है।
चयन प्रक्रिया
Prelims परिक्षा होने की संभावित तारीख 11 अप्रैल 2026, इस परिक्षा में विषय अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे। Mains परीक्षा की संभावित तारीख 7 जून 2026, इस परिक्षा में विषय रीजनिंग, अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर ज्ञान से प्रश्न आयेगे। उत्तीर्ण उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनेगी और दस्तावेज सत्यापन की जाएगी।
यह भी पढ़ें- UP Anganwadi Recruitment 2026: आवेदन अंतिम तारीख 6 मार्च, केबल महिलाओं के लिए निशुल्क प्रक्रिया