JPSC Lecturer Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है, योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर 12 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-9 और लेवल-10 के अनुसार सैलरी मिलेगा। आइए इस भर्ती की पूरी जानकारी विस्तार से समझते है योग्यता, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तारीख।
सैलरी कितना मिलेगा?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को दो पे लेवल के अनुसार सैलरी मिलेगा। पे लेवल-9 में शुरुआती बेसिक पे ₹56,100 प्रतिमाह और पे लेवल-10 में शुरुआती बेसिक पे ₹57,700 प्रतिमाह मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA, MA और अन्य भत्ते शामिल है। कुल इन हैंड सैलरी शुरुआत में ₹70,000 से ₹90,000 के आसपास रहने की संभावना है।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 बर्ष से अधिकतम 65 वर्ष है। आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों को झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगा। आयु की गणना अधिसूचना में दी गई आधार तारीख के अनुसार होगा।
शैक्षणिक योग्यता
लेक्चरर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थाओं से बीई/बीटेक या मास्टर डिग्री पूरी की हो। इसके अलावा उम्मीदवार ने UGC NET परीक्षा से उत्तीर्ण होने चाहिए। कुछ विषयों में NET के अलावा अन्य योग्यता (जैसे PHD) भी मान्य हो सकती है।
आवेदन कैसे करें पूरी स्टेप्स
JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Online Registration सेक्शन से Lecturer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
New Registration पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
मिली यूजर आइडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
आवेदन फ्रॉम में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
फ्रॉम को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकल लें।
यहां क्लिक करके नोटिस देख सकते हैं।
अंतिम सलाह
सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख 12 मार्च 2026 के अंदर आवेदन करें। पहले से दस्तावेज तैयार करके रखें ताकि आवेदन करते समय आसानी हो सके। यदि कोई तकनीक समस्या आए तो JPSC हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।