Maiya Samman Yojana: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 18वीं किस्त जल्द आएगी खाते में, लंबित राशि ₹5000 एकमुश्त

Published On: फ़रवरी 22, 2026

Maiya Samman Yojana: झारखंड में महिलाओं के लिए होली का त्योहार इस बार आर्थिक राहत के साथ आएगा। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत अगली 18 वीं किस्त बैंक खाते में ट्रांसफर करने की तैयारी पूरी कर ली है। जिन महिलाओं को 17वीं और 18वीं किस्त अभी तक नहीं मिली, उन्हें दोनों की राशि एक साथ ₹5,000 रुपए मिलेगा। यह कदम त्योहार के मौके पर परिवारों को अतिरिक्त सहारा देने के साथ योजना की पारदर्शिता भी बढ़ाएगा।

होली से पहले किस्त जारी करने का फैसला

मंत्री चमरा लिंडा के स्पष्ट किया कि 18वीं किस्त होली से पहले जारी होगी। विशेष ध्यान उन लाभार्थियों पर है जिन्हें 17वीं किस्त नहीं मिली। एसे मामले में सरकार दोनों किस्तों को मिलाकर ₹5,000 एक साथ ट्रांसफर करने वाला है। यह व्यवस्था उन महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित होगी जो पिछले कुछ महीनों से लंबित राशि का इंतजार कर रही थी।

सत्यापन प्रक्रिया

भुगतान को और भरोसा मंद बनाने के लिए पात्रता सत्यापन को तेज गति दी गई है। जांच में पाया गया कि कुछ महिलाएं योजना की शर्तें जैसे आयु, निवास, आर्थिक स्थिति पूरा नहीं करतीं, फिर भी उन्हें लाभ मिल रहा था। मंत्री ने बताया कि ऐसी अपात्र नामों को सूची से हटाया जा रहा है। उनकी जगह नई पात्र महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

तीसरा अनुपूरक बजट

शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कुल ₹6,450 करोड़ का प्रावधान रखा। इस बजट में न केबल मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, बल्की अन्य सामाजिक योजनाओं को भी फंड मिला है। इसमें सर्वजन पेंशन योजना, साइकिल वितरण कार्यक्रम, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, कंबल और वस्त्र वितरण, मुख्यमंत्री किशोरी कल्याणार्थ योजना शामिल है।

लाभार्थियों के लिए व्यावहारिक जानकारी

योजना के अधिकांश लाभार्थी ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से हैं। मासिक ₹2,500 उनके लिए छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण खर्चों में सहायक होता है। होली से पहले ₹5,000 मिलना कई परिवारों की तत्काल जरूरतें पूरी करेगा। यदि आपकी 17वीं या 18वीं किस्त लंबित है, तो अब चिंता की कोई बात नहीं। सत्यापन के बाद राशि जल्द ट्रांसफर होगी। स्थिति जांचने के लिए आधिकारिक पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाएं।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: बिहार में फार्मर आईडी न होने पर भी पीएम किसान की 22वीं किस्त नहीं रुकेगी, कृषि मंत्री राम कृपाल यादव का बड़ा ऐलान

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment