PM Mudra Yojana 2026: अगर आप बिजनेश शुरू करने चाहते हैं लेकिन पैसा की कमी या गारंटी न होने की बजह से रुक गए हैं, तो केंद्र सरकार की पीएम मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) आपके लिए सबसे बड़ा अवसर है। यह योजना छोटे बिजनेश शुरू करने के लिए लोन देती है। FY 2024-25 के बजट में सरकार ने इसकी लिमिट को दोगुना कर दिया है, अब 20 लाख रूपये तक का लोन मिल सकता है।
यह स्क्रीम 2015 में शुरू हुई थी और आज देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकारी लोन योजना बन गया है। अप्रैल 2025 तक इस योजना के तहत 52.37 करोड़ लोन बांटे जा चुके हैं, जिसकी कुल राशि 33.65 लाख करोड़ रूपये से अधिक है।
मुद्रा योजना लोन की चार कैटिगरी
- शिशु लोन अधिकतम ₹50,000 तक, बिजनेस की शुरुआत के लिए सबसे छोटी राशि। कोई गारंटी या कोलेटरल नहीं।
- किशोर लोन ₹50,001 से ₹5 लाख तक, बिजनेस शुरू होने के बाद विस्तार या मशीनरी खरीदने के लिए।
- तरुण लोन ₹5,00,001 से ₹10 लाख तक, स्थापित बिजनेस के लिए बड़ा विस्तार, स्टॉक, उपकरण या कार्यशील पूंजी।
- तरुण प्लस (नई केटेगरी FY 2024-25 से शुरू) ₹10,00,001 से ₹20 लाख तक
ब्याज दरें और अन्य खास बातें
मुद्रा लोन की ब्याज दरें बैंक से बैंक अलग अलग होती है, लेकिन सामान्यत:
EBLR (External Benchmark Lending Rate) + 3.25% से शुरू होती हैं।
अधिकांश बैंकों में ब्याज दर 8.40% से 12% के बीच रहती है। कोई प्रोसेसिंग चार्ज या फोरक्लोजर चार्ज नहीं। लोन अवधि 3 से 7 साल तक। इस लोन के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है।
कौन ले सकता है मुद्रा लोन?
कोई भी भारतीय नागरिक जो 18 बर्ष से अधिक उम्र का हो।
गैर-कॉरपोरेट, गैर-कृषि छोटे/माइक्रो उद्यम।
नए बिजनेस या मौजूदा बिजनेस का विस्तार।
ट्रेडर्स, सर्विस प्रोवाइडर्स, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, शॉप ओनर्स, ट्रांसपोर्टर, फूड प्रोसेसिंग आदि।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बिजनेस प्लान (सरल रूप में)
- KYC दस्तावेज
- इनकम प्रूफ (यदि लागू हो)
- पिछले लोन की चुकौती रिकॉर्ड (तरुण प्लस के लिए)
आवेदन कैसे करें?
ऑफलाइन – नजदीक बैंक (पब्लिक सेक्टर बैंक, प्राइवेट बैंक, NBFC, MFI) में जाएं।
ऑनलाइन – आधिकारिक वेबसाइट https://www.mudra.org.in/ पर जाएं।
- लोन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें या ऑनलाइन अप्लाई करें।
- बैंक चुनें और आवेदन जमा करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है
अंतिम बात
अगर आप 20 लाख तक का कॉलेटरल-फ्री लोन लेकर अपना बिजनेश शुरू करना चाहते हैं, तो पीएम मुद्रा योजना आपके लिए सबसे सुरक्षित और आसान विकल्प है। तरुण प्लस कैटिगरी में पहले लिए लोन चुकाने वाले को अब दोगुना लोन मिल सकता है। बैंक में जाकर या ऑनलाइन अप्लाई करके तुरंत प्रक्रिया शुरू करें। कोई गिरवी नहीं, कोई गारंटर नहीं सिर्फ आपका बिजनेस प्लान और मेहनत चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.mudra.org.in/ पर जाएं या नजदीकी बैंक से संपर्क करें।