राहवीर योजना: सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल की मदद करने वाले नागरिकों को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार

Published On: फ़रवरी 25, 2026

राहवीर योजना: दिल्ली सरकार ने सड़क सुरक्षा और मानवीय संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केबिनेट ने केंद्र सरकार की ‘राहवीर’ योजना को दिल्ली में लागू करने का फैसला लिया है। जल्द ही इस योजना को राजधानी में प्रभावी रूप से शुरू किया जाएगा। योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद करने वाले आम नागरिकों को 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

यह योजना केंद्र सरकार की ओर से पहले से चल रही है, लेकिन दिल्ली में पहले केवल 2 हजार रुपये की सम्मान राशि देने का प्रावधान था और कुछ समय से यह योजना बंद भी हो गई थी। दिल्ली सरकार ने अब इसे न केवल पुनर्जीवित किया है बल्कि पुरस्कार राशि को 12.5 गुना बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है।

योजना का उद्देश्य और महत्व

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘राहवीर योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डन ऑवर (पहले एक घंटे) में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, दुर्घटना के बाद पहले घंटे में उचित इलाज मिलने से मृत्यु दर में 80 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है। लेकिन अक्सर लोग कानूनी झंझट, पुलिस कार्रवाई या समय की कमी के कारण मदद करने से बचते हैं।

इस योजना से यह भय दूर होगा। मदद करने वाले व्यक्ति को न केवल 25 हजार रुपये की नकद राशि मिलेगी, बल्कि कानूनी संरक्षण भी प्रदान किया जाएगा

योजना के मुख्य प्रावधान

  1. पुरस्कार राशि: 25,000 रुपये नकद प्रशस्ति पत्र
  2. पात्रता: कोई भी व्यक्ति जो सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता दे और उसे गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाए।
  3. कानूनी संरक्षणः मदद करने वाले व्यक्ति को कानूनी झंझट से पूरी तरह मुक्ति (केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार)।
  4. एक दुर्घटना में अधिकतम राशिः एक ही दुर्घटना में चाहे कितने भी पीड़ितों की मदद की जाए, अधिकतम 25,000 रुपये ही मिलेंगे।
  5. विशेष पुरस्कारः वर्ष भर में चयनित 10 सर्वश्रेष्ठ राहवीरों को राष्ट्रीय स्तर पर एक-एक लाख रुपये का विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा (प्रशस्ति पत्र के साथ)।

क्रियान्वयन की व्यवस्था जिला स्तर पर मूल्यांकन समिति

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर मूल्यांकन समिति गठित की जाएगी। इस समिति में शामिल होंगे:

  • जिला मजिस्ट्रेट (DM)
  • वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO)
  • क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO)

अंतिम बात

दिल्ली सरकार का ‘यहवीर’ योजना को मंजूरी देना एक सराहनीय कदम है। 25 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और कानूनी संरक्षण मिलने से आम नागरिक बिना किसी भय के दुर्घटना पीड़ितों की मदद कर सकेंगे। गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने पर पुरस्कार का प्रावधान कई परिवारों को असमय शोक से बचा सकता है। यह योजना केंद्र और राज्य सरकार की साझा पहल है जो सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करेगी।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त के पहले मोदी कैबिनेट की महत्वपूर्ण कदम, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कच्चे जूट का MSP 275 रुपये बढ़ाकर 5,925 रुपये प्रति क्विंटल किया

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment