RRB Section Controller Answer Key 2026 OUT: CBT-1 प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी, 5 मार्च तक ₹50 प्रति प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने का मौका

Published On: फ़रवरी 26, 2026

RRB Section Controller Answer Key 2026 OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) भर्ती 2026 के CBT-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 11 और 12 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। अब परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर या फिर पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते है। यदि कोई प्रश्न या उत्तर से असंतुष्ट है, तो वे 5 मार्च 2026 सुबह 10 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते है। प्रत्यक प्रश्न के आपत्ति के लिए ₹50 रुपए लगेगा।

प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने की स्टेप्स

आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Latest Announcements सेक्शन में जाएं।

RRB Section Controller CBT-1 Provisional Answer Key 2026 या इसी तरह का लिंक ढूंढे और उसके ऊपर क्लिक करें।

लॉगिन पेज पर अपनाRegistration Number, Date of Birth और दिखाया गया Captcha Code दर्ज करें और submit करें।

उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी इसे डाउनलोड करें।

आपत्ति दर्ज तारीख

उम्मीदवारों को प्रोविजनल उत्तर कुंजी से संतुष्ट न होने पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 सुबह 10 बजे तक है और शुल्क ₹50 प्रति प्रश्न निर्धारित हुआ है।

RRB Section Controller Answer Key OUT Notice

यहां क्लिक करके नोटिस देख सकते हैं।

प्रक्रिया

लॉगिन करके ऑनलाइन फॉर्म भरें, प्रश्न संख्या ओर आपत्ति का कारण स्पष्ट लिखें, शुल्क जमा करें। शुल्क वापसी की बात करे तो, यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क वापस किया जाएगा।

रिजल्ट फाइनल आंसर की पर आधारित होगा

RRB ने स्पष्ट किया है कि प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण करने के बाद ही फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की को ध्यान में रखकर ही CBT-1 का स्कोर तैयार होगा। इसके बाद अगले चरणों की प्रक्रिया शुरू होगी।

भर्ती का विवरण

इस भर्ती के माध्यम से रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के कुल 368 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये पद विभिन्न जोन (Zone) में ट्रेनों के संचालन, सिग्नलिंग और ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के अनुसार वेतन मिलेगा, जिसमें बेसिक पे ₹35,400 से शुरू होगा। इसके अलावा DA, HRA, मेडिकल सुविधा और अन्य लाभ भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- UP LT Grade Result 2026 Declared for English & Biology: UPPSC ने जारी की मेरिट लिस्ट, uppsc.up.nic.in से PDF डाउनलोड करें

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment