PM Kisan Yojana Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों का संशय अभी खत्म नहीं हुआ है। 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी होने के बाद तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से 22वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। इस बीच किसानों में यह सवाल बार-बार उठ रहा है कि आखिर कब उनके खाते में ₹2000 क्रेडिट होंगे?
22वीं किस्त कब आएगी? रिपोर्ट्स में क्या कहा जा रहा है?
सरकारी सूत्रों और विभिन्न मीडिया रिपोर्टस के आधार पर 22वीं किस्त फरवरी 2026 के आखिरी सप्ताह से मार्च 2026 के मध्य तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि होली से पहले किसानों के खाते में यह राशि ट्रांसफर हो सकती है।
ई-केवाईसी और आधार-बैंक लिंकिंग न होने पर किस्त रुक सकती है
22वीं किस्त से पहले लाखों किसानों को एक बड़ा झटका लग सकता है। यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है या आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। सरकार ने स्पष्ट नियम बनाए हैं कि पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने, ई-केवाईसी पूरा कर लिया है, बैंक अकाउंट आधार से लिंक कराया है और भूमि रिकॉर्ड में नाम सही दर्ज है।
बेनिफिशरी लिस्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Beneficiary List या Know Your Status सेक्शन जाएं।
- अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
- लिस्ट डाउनलोड करें।
नाम नहीं मिले तो
यदि नाम नहीं मिलता है, तो तुरंत नजदीकी कृषि कार्यालय या पीएम किसान हेल्पलाइन (155261 या 011-24300606) से संपर्क करें। नाम कटने के मुख्य कारण, भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी, ई-केवाईसी न होना, आधार-बैंक लिंकेज न होना और डुप्लिकेट एंट्री या अपात्रता।
किस्त रुकने की मुख्य कारण
कई किसानों की किस्त रुकने के पीछे निम्न कारण होते हैं।
- ई-केवाईसी न होना, इस के लिए तुरंत pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करें।
- आधार-बैंक लिंकेज न होना, बैंक में जाकर लिंक करवाएं।
- भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी, स्थानीय राजस्व अधिकारी से सुधार करवाएं।
- डुप्लिकेट एंट्री, हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाएं।
अंतिम बात
22वीं किस्त फरवरी अंत या मार्च प्रथम सप्ताह में आने की संभावना है। होली से पहले आने की ज्यादा उम्मीद है। नियमित रूप से pmkisan.gov.in पर स्टेटस चेक करें। यदि कोई समस्या हो तो पीएम किसान हेल्पलाइन 155261 या 011-24300606 पर संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- राहवीर योजना: सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल की मदद करने वाले नागरिकों को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार