Indian Railway New Rules: UTS ऐप में 1 मार्च 2026 से अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट बंद होगी

Published On: मार्च 1, 2026

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए डिजिटल टिकटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। UTS (Unreserved Ticketing System) मोबाइल ऐप को 1 मार्च 2026 से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यह ऐप पिछले कई वर्षों से अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट (मासिक / त्रैमासिक पास) की बुकिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा था। अब इन सभी सेवाओं को रेलवे का नया एकीकृत ऐप रेल वन (RailOne) पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

रेल मंत्रालय और रेलवे के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 1 मार्च से UTS ऐप पर कोई भी नई बुकिंग या रिचार्ज संभव नहीं होगा। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे तुरंत रेल वन ऐप डाउनलोड करें और उसी से सभी प्रकार की टिकट बुकिंग शुरू कर दें।

UTS ऐप क्यों बंद हो रहा है?

UTS ऐप को भारतीय रेलवे ने 2014 में लॉन्च किया था। यह अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए बहुत लोकप्रिय हुआ क्योंकि इससे यात्रियों को काउंटर पर लाइन लगाने से छुटकारा मिला। लेकिन समय के साथ तकनीकी सीमाएं और कई अलग-अलग ऐप्स (जैसे IRCTC Rail Connect, UTS, NTES आदि) के कारण यात्रियों को असुविधा होने लगी थी। रेलवे ने इन सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म में लाने का निर्णय लिया है। रेल बन को एक सुपर ऐप के रूप में पेश किया गया है,

रेल वन ऐप की मुख्य विशेषताएं

एक ही लॉगिन: नए अकाउंट की जरूरत नहीं। मौजूदा UTS या IRCTC अकाउंट से ही साइन इन कर सकते हैं।

सभी प्रकार की टिकट बुकिंग: आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफॉर्म टिकट, सीजन टिकट – सब एक जगह।

3% कैशलेश छूट: डिजिटल पेमेंट (UPI, कार्ड, वॉलेट) से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3% छूट। यह छूट यात्रियों को कैशलेश ट्रांजेक्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दी जा रही है।

आसान इंटरफेस: पुराने UTS ऐप की तुलना में यूजर इंटरफेस काफी सरल और तेज है। दैनिक यात्री और कभी-कभार ट्रेन से सफर करने वाले दोनों के लिए सुविधाजनक ।

अन्य सुविधाएं: ट्रेन स्टेटस, प्लेटफॉर्म नंबर, स्टेशन मेप, खोई हुई चीजों की रिपोर्टिंग आदि।

1 मार्च 2026 से क्या बंद हो जाएगा?

UTS ऐप पर उपलब्ध अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट जनरेशन, सीजन टिकट (मासिक / त्रैमासिक पास) रिचार्ज और नई बुकिंग और काउंटर से करे टिकट का रिचार्ज सेवाएं 1 मार्च से पूरी तरह बंद हो जाएंगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

तुरंत रेल वन ऐप डाउनलोड करें: Google Play Store I Apple App Store से फ्री डाउनलोड करें।

पुराने लॉगिन डिटेल्स इस्तेमाल करें: UTS या IRCTC अकाउंट से ही लॉगिन करें।

कैशलेश पेमेंट करें: अनारक्षित टिकट पर 3% छूट का लाभ उठाएं।

सीजन टिकट पहले से रिन्यू कर लें: अगर आपका पास 1 मार्च से पहले खत्म हो रहा है, तो UTS ऐप पर अभी रिन्यू कर लें।

फर्जी ऐप से सावधान रहें: केवल आधिकारिक “RailOne” ऐप डाउनलोड करें। फर्जी ऐप्स से धोखाधड़ी का खतरा रहता है।

यह भी पढ़ें- Namo Bharat Rapid Train Rules: शराब पीकर उत्पात, सिगरेट-गुटखा थूकने या गंदगी फैलाने पर ₹200 से ₹5000 तक जुर्माना

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment