Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार ने बालिकाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुरानी लाडली योजना को पूरी तरह पुनर्गठित कर दिल्ली लखपति बिटिया योजना के रूप में लॉन्च किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि बदलते समय और उच्च शिक्षा की लगातार बढ़ती लागत को देखते हुए बालिकाओं के लिए अधिक प्रभावी, भविष्योन्मुखी और सुदृढ़ योजना की आवश्यकता थी। इसी सोच के साथ लाडली योजना को विस्तारित और मजबूत रूप दिया गया है।
2 मार्च 2026 (सोमवार) को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली’ नामक विशेष और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगी।
पुरानी लाडली योजना से क्या अंतर है?
पुरानी लाडली योजना के तहत पात्र बालिकाओं के नाम पर विभिन्न चरणों में राशि जमा की जाती थी। मुख्यमंत्री ने पुरानी व्यवस्था की मुख्य बातें स्पष्ट की जिसमें:
- संस्थागत जन्म पर ₹11,000
- घरेलू जन्म पर ₹10,000
- कक्षा 1, 6 और 9 में प्रवेश पर ₹5,000
- कक्षा 10 उत्तीर्ण करने पर ₹5,000
- कक्षा 12 में प्रवेश पर ₹5,000
नया योजना
नई दिल्ली लखपति बिटिया योजना में सहायता राशि और दृष्टिकोण दोनों को व्यापक रूप से बढ़ाया गया है। अब बालिका के नाम पर विभिन्न शैक्षणिक और विकास चरणों में कुल ₹56,000 जमा किए जाएंगे। ब्याज सहित 21 वर्ष की आयु तक यह परिपक्कता मूल्य ₹1 लाख से अधिक होने की उम्मीद है।
योजना की डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था
फंड का प्रबंधन एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
निवेश एसबीआई लाइफ धनराशि साधन के अंतर्गत होगा।
विभाग द्वारा जमा की गई राशि बालिका की उम्र के साथ बढ़ती रहेगी।
परिपक्वता पर पूरी संचित राशि (मूल ब्याज) सीधे लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
योजन की पात्रता
परिवार की वार्षिक आय ₹1.20 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।परिवार पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में रह रहा हो।
बालिका का जन्म दिल्ली में होना अनिवार्य है।
पंजीकरण जन्म के एक वर्ष के भीतर या निर्धारित शैक्षणिक पड़ावों पर कराया जा सकता है।
लाभ प्रति परिवार दो जीवित बालिकाओं तक सीमित रहेगा।
अंतिम बात
2 मार्च 2026 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों दिल्ली लखपति बिटिया योजना और 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना का शुभारंभ एक ऐतिहासिक क्षण होगा। दिल्ली लखपति बिटिया योजना बालिकाओं को 21 वर्ष की आयु तक ₹1 लाख से अधिक की परिपक्कता राशि देकर उन्हें उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगी। वहीं मुफ्त सिलेंडर योजना 15.50 लाख परिवारों को त्योहारों के दौरान आर्थिक राहत देगी।
यह भी पढ़ें- पीएम किसान योजना 22वीं किस्त अपडेट: होली से पहले आने की संभावना बहुत कम, तारीख कब घोषित होगी?