MPESB Van Rakshak Jal Prahari Bharti 2026: 1679 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, 10वीं पास के लिए वन/क्षेत्र रक्षक, ग्रेजुएट के लिए जेल सुपरिटेंडेंट

Published On: March 2, 2026

MPESB Van Rakshak Jal Prahari Bharti 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और जेल सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 1679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 14 मार्च 2026 तक MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। यह भर्ती वन विभाग और जेल विभाग में महत्वपूर्ण पदों को भरने के लिए निकाली गई है।

1679 पदों की जानकारी

इस भर्ती के माध्यम से वनरक्षक (Vanrakshak) के 728 पद, क्षेत्र रक्षक (Kshetra Rakshak) के 169 पद, जेल प्रहरी (Jail Prahari) के 757 पद और जेल सुपरिटेंडेंट (Jail Superintendent) के 25 पद पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में कुल पद 1679 विभिन्न वन क्षेत्रों और जेलों में भरे जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

MPESB ने पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की है। वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी में आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य। जेल सुपरिटेंडेंट पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्रातक डिग्री (Graduation) अनिवार्य है। शैक्षणिक प्रमाण-पत्र आवेदन के समय अपलोड करना होगा।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18बर्ष (कुछ पदों के लिए 21 बर्ष) से 33 वर्ष निर्धारित हुआ है। आरक्षित वर्ग को सरकार के नियम अनुसार छूट दी जाएगी। इसके लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

शारीरिक मापदंड

पुरुष उम्मीदवार

  • सामान्य/पिछड़ा वर्ग
  • न्यूनतम लंबाई: 168 सेमी (कुछ क्षेत्रों में 165 सेमी)
  • सीना (बिना फुलाए): 81 सेमी
  • सीना (फुलाकर): 86 सेमी

SC/ST/अन्य आरक्षित

  • न्यूनतम लंबाई: 160 सेमी
  • सीना (बिना फुलाए): 79 सेमी
  • सीना (फुलाकर): 84 सेमी

महिला उम्मीदवार

  • न्यूनतम लंबाई: 155 सेमी
  • न्यूनतम वजनः 48 किलोग्राम

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और अंतिम दस्तावेज सत्यापन होगा। लिखित परीक्षा में विषय सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी/अंग्रेजी आदि से प्रश्न आयेगे। सभी चरण पास करने के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट बनेगी और चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

आवेदन करने की पूरी स्टेप्स

MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Online Application या Recruitment सेक्शन में जाएं।
Vanrakshak/Kshetra Rakshak / Jail Prahari / Jail Superintendent Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
प्राप्त User ID और Password से लॉगिन करें।
आवेदन फ्रॉम में व्यक्तिगत जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद अच्छे से फ्रॉम की जानकारी जांच कर सबमिट करें।

MPESB Van Rakshak Jal Prahari Bharti Notification Photo

आवेदन शुल्क

  • जनरल/अनारक्षित एवं MP से बाहर के उम्मीदवार: ₹560
  • SC/ST/OBC (MP के निवासी): ₹310
  • अतिरिक्त पोर्टल शुल्कः ₹60 (सभी वर्गों के लिए)

अंतिम बात

यह भर्ती मध्य प्रदेश में वन विभाग और जेल विभाग में कॉन्स्टेबल बनने का सबसे बड़ा अवसर है। समय रहते आवेदन करके इस मौके को हाथ से न जाने दें। आवेदन के बाद परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- J & K Police Constable Recruitment 2026: JKSSB ने 669 पदों पर अधिसूचना जारी, 2 मार्च से 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment