Pink Saheli Smart Card: दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की सुविधा अब और भी आसान और आधुनिक हो गई है। दिल्ली सरकार ने पुरानी गुलाबी टिकट व्यवस्था को पूरी तरह बदलकर पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना लॉन्च कर दी है। अब बस में चढ़ते ही कंडक्टर से गुलाबी टिकट लेने की जरूरत नहीं रहेगी। एक बार स्मार्ट कार्ड बनवा लेने के बाद महिलाएं और ट्रांसजेंडर दिल्ली की सभी DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी।
यह योजना 2 मार्च 2026 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम ‘सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों औपचारिक रूप से लॉन्च की गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में दिल्ली सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड क्या है और यह क्यों लॉन्च हुई?
पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के समय महिलाओं को DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए गुलाबी टिकट दिया जाता था। बस में चढ़ने पर कंडक्टर हर महिला को गुलाबी टिकट देता था और उसके आधार पर सरकार दिल्ली परिवहन निगम को भुगतान करती थी। इस व्यवस्था में कई समस्याएं थीं टिकट खो जाना, कंडक्टर द्वारा टिकट न देना, या भीड़ में टिकट लेने में परेशानी।
अब रेखा गुप्ता सरकार ने इसकी जगह पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को लागू किया है। यह एक NCMC (National Common Mobility Card) आधारित स्मार्ट कार्ड है, जो मेट्रो कार्ड की तरह काम करता है।
दिल्ली में शुरू हुई ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ योजना के तहत अब महिलाओं के लिए बस यात्रा पूरी तरह निःशुल्क होगी। साथ ही, इसी एक कार्ड के माध्यम से वे मेट्रो और RRTS में भी आसानी से सफर कर सकेंगी।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 3, 2026
हमारा यह निर्णय दिल्ली की महिलाओं के सफर को सुरक्षित और सुविधा से परिपूर्ण बनाने की… pic.twitter.com/F7QdmDJrDn
कौन कौन बना सकते हैं?
- आय की कोई सीमा नहीं योजना सभी वर्गों की महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए खुली है।
- आयु सीमा 12 वर्ष से ऊपर की महिलाएं और ट्रांसजेंडर पात्र हैं।
- निवास – केवल दिल्ली की स्थायी निवासी महिलाएं और ट्रांसजेंडर ही पात्र है। ऐनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद आदि) की महिलाओं को अभी लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि भविष्य में विस्तार की संभावना जताई गई है।
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड कैसे और कहां बनेगा?
कार्ड बनवाने की प्रक्रिया 3 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। पूरी दिल्ली में 50 लोकेशन्स तय की गई हैं, जहां यह कार्ड बनाया जा सकता है। ये लोकेशन्स मुख्य रूप से सरकारी कार्यालय, सामुदायिक केंद्र, राशन दुकानें और अन्य सार्वजनिक स्थल हैं।
जरूरी दस्तावेजः
- दिल्ली की स्थायी नागरिकता का प्रमाण- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, वोटर आईडी, बिजली बिल आदि में से कोई एक)
- पैन कार्ड (वैकल्पिक लेकिन सुझाया गया)
- पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)
कार्ड खो जाने पर क्या करें?
- नजदीकी सेंटर या बैंक में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएं।
- पहला कार्ड इन-एक्टिव कर दिया जाएगा।
- नया कार्ड बनवाया जा सकता है।
- बैंक नया कार्ड बनाने के लिए मामूली फीस ले सकता है (जो NCMC कार्ड की सामान्य फीस के अनुसार होगी)।
कार्ड कहां-कहां चलेगा?
- दिल्ली की सभी DTC बसें
- क्लस्टर बसें
एनसीआर की महिलाओं को अभी लाभ नहीं
दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ केवल दिल्ली की स्थायी निवासी महिलाओं और ट्रांसजेंडर को मिलेगा। नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद या अन्य एनसीआर क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं जो दिल्ली में काम करती हैं, उन्हें अभी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।