CTET January 2026 Answer Key Soon: ctet.nic.in पर लॉगिन कर डाउनलोड करें, 1000 रुपये प्रति प्रश्न पर आपत्ति, रिजल्ट मार्च अंत तक संभावित

Published On: March 5, 2026

CTET January 2026 Answer Key Soon: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) जनवरी 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट हे। सीबीएसई ने पेपर 1 और पेपर 2 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) इसी सप्ताह जारी कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर में आयोजित की गई थी, जबकि बिहार के दो केंद्रों पर री-एग्जाम 1 मार्च 2026 को हुआ। अब छात्रों जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे।

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार आपत्ति (Objection) दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये का फीस ऑनलाइन जमा करना होगा। रिजल्ट मार्च महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। पास होने के लिए न्यूनतम कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 60 प्रतिशत और ओबीसी/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 55 प्रतिशत निर्धारित है।

CTET January 2026 Answer Key कब और कहां जारी होगी?

सीबीएसई ने अभी तक सटीक तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन सूत्रों और परीक्षा पैटर्न के आधार पर प्रोविजनल उत्तर कुंजी इसी सप्ताह (मार्च 2026 के पहले सप्ताह) में जारी होने की संभावना है। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर पेपर 1 (कक्षा 1-5) और पेपर 2 (कक्षा 6-8) के सही उत्तर देख सकेंगे।

CTET January 2026 Answer Key डाउनलोड करने की स्टेप्स

सीबीएसई CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर Latest News या Answer Key सेक्शन में जाएं।

CTET January 2026 Provisional Answer Key या इसी तरह का एक्टिव लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज पर अपना Roll Number, Date of Birth ओर दिखाया गया Captcha Code दर्ज करें।

Submit या Login बटन में क्लिक करें।

उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

CTET Official Website Photo

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

आपत्ति दर्ज करने का शुल्कः ₹1000 प्रति प्रश्न
शुल्क भुगतानः ऑनलाइन माध्यम से (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI)
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रियाः लॉगिन करके ऑनलाइन फॉर्म भरें, प्रश्न संख्या और आपत्ति का कारण स्पष्ट लिखें, शुल्क जमा करें।
शुल्क वापसीः यदि आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क वापस किया जाएगा।

CTET January 2026 परिक्षा जानकारी

इस मुख्य परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित कराई गई थी और री एग्जाम 1 मार्च 2026 को ऑनलाइन OMR मोड में हुआ था। परीक्षा 2 शिफ्ट में हुआ, पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक और कक्षा 6 से 8 तक।

अंतिम बात

CTET जनवरी 2026 में शामिल सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं। उत्तर कुंजी से स्कोर का अनुमान लगाएं और रिजल्ट का इंतजार करें। जैसेही उत्तर कुंजी जारी होते ही तुरंत डाउनलोड कर लें और अपने उत्तरों का मिलान करें और संभावित स्कोर निकालें।

यह भी पढ़ें- UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द डाउनलोड करें, परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment