PM Surya Ghar Yojana: उत्तर प्रदेश में 13 लाख से अधिक आवेदन, 3.93 लाख इंस्टॉलेशन पूरे, फरवरी में 35,804 रूफटॉप प्लांट का रिकॉर्ड

Published On: March 6, 2026

PM Surya Ghar Yojana:उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के काम तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य में रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना और मुफ्त बिजली उत्पादन दोनों ही मोचों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक 11,64,038 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 3,93,293 रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना पूरी हो चुकी है। इन प्लांट्स से 60 लाख यूनिट से अधिक बिजली प्रतिदिन मुफ्त उत्पादित हो रही है, जिसकी बाजार मूल्य लगभग 4 करोड़ रुपये प्रतिदिन है।

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (UPNEDA) के निदेशक इंद्रजीत सिंह के अनुसार फरवरी 2026 में रिकॉर्ड 35,804 रूफटॉप सोलर प्लॉट लगाए गए। खास बात यह है कि 28 फरवरी 2026 को एक ही दिन में 2,211 इंस्टॉलेशन का रिकॉर्ड बनाया गया। वर्तमान में राज्य रोजाना 4 से 5 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता जोड़ रहा है।

राष्ट्रीय पोर्टल के आंकड़ेः उत्तर प्रदेश की स्थिति

  • कुल प्राप्त आवेदन: 11,64,038
  • पूर्ण इंस्टॉलेशन: 3,93,293
  • लाभान्वित परिवारः 3,98,002
  • कुल स्थापित क्षमता: 1,343 मेगावाट
  • अब तक जारी सब्सिडी राशिः ₹3,500 करोड़ से अधिक

रूफटॉप मॉडल से 5,000 एकड़ से अधिक कृषि भूमि बची

परंपरागत ग्राउंड-माउंटेड सोलर पार्कों की तुलना में रूफटॉप मॉडल अपनाने का सबसे बड़ा लाभ भूमि संरक्षण है। विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक की स्थापना से 5,000 एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि बचाई जा चुकी है। यह भूमि अभी भी खेती के लिए उपलब्ध है। साथ ही छतों पर लगे पैनल से घरेलू बिजली उत्पादन होने के कारण ट्रांसमिशन लॉस भी कम हो रहे हैं।

रोजगार सृजनः 60,000 से अधिक लोगों को रोजगार

योजना से जुड़े कार्यों में तेजी से 4,500 से अधिक वेंडर सक्रिय हैं। इन वेंडरों के माध्यम से सोलर पैनल स्थापना, रखरखाव, सर्विसिंग और संबंधित कार्यों में 60,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। इसमें इलेक्ट्रीशियन, सोलर टेक्नीशियन, सर्वेयर, मार्केटिंग पर्सनल और लॉजिस्टिक्स से जुड़े लोग शामिल हैं। यह रोजगार मुख्य रूप से ग्रामीण ओर अर्थ-शहरी क्षेत्रों में सृजित हो रहा है।

लाभार्थियों को कितना फायदा मिल रहा है?

  • 3,98,002 परिवारों को मुफ्त बिजली
  • औसतन 60 लाख यूनिट प्रतिदिन उत्पादन
  • बाजार मूल्य में प्रतिदिन करीब ₹4 करोड़ की बचत
  • बिजली बिल शून्य या बहुत कम

आगे की लक्ष्य

योजना का लक्ष्य देश में 1 करोड़ रूफटॉप सोलर प्लांट लगाना है। उत्तर प्रदेश इस लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने 2026-27 में और तेजी लाने के लिए बजट और प्रशासनिक सुविधाएं बढ़ाई हैं। अगर यह गति बनी रही तो उत्तर प्रदेश जल्द ही सोलर रूफटॉप में देश का नंबर 1 राज्य बन सकता है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana 22वीं किस्त अपडेट: होली बीत गई, फरवरी खत्म, सत्यापन अभियान के कारण देरी, कब आएगा राशि?

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment