IDBI Bank JAM Recruitment 2026: 1300 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, 8 मार्च से 19 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

Published On: March 8, 2026

IDBI Bank JAM Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM ग्रेड-ओ) और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1300 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ओ) के लिए 1100 पद ओर असिस्टेंट मैनेजर के लिए 200 पद आरक्षित किए गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 8 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

आईडीबीआई बैंक JAM और असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए, भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्रातक डिग्री (Bachelor’s Degree) पूरी की होनी चाहिए।

आयु सीमा

आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 बर्ष निर्धारित हुआ है। आयु की गणना 31 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। इसके साथ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को सरकार नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन करने की स्टेप्स

आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.idbi.bank.in/ पर जाएं।

होमपेज पर Careers या Recruitment सेक्शन में जाएं।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

लॉगिन करके आवेदन फ्रॉम में मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।

निर्धारित शुल्क जमा करके फ्रॉम सबमिट करें।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Notification Photo

IDBI Bank Recruitment (JAM) – Grade “O” 2026-27 Application From

Assistant Manager (Grade A) : 2026-27 Application From

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवेदन फीस

  • जनरल/OBC/EWS: ₹1050
  • SC/ST/PwD: ₹250

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों की चयन 3 चरण में होगी, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम इंटरव्यू। जानकारी के लिए बता दे कि, लिखित परीक्षा में विषय, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, बैंकिंग अवेयरनेस, कंप्यूटर नॉलेज आदि से प्रश्न आएगा।

  • चयनित उम्मीदवारों की सैलरी
  • जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ओ): शुरुआती बेसिक पे ₹24,050 (स्केल-1)
  • असिस्टेंट मैनेजरः शुरुआती बेसिक पे ₹36,000+ (स्केल-II)

जरूरी सलाह

यह भर्ती आईडीबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर बनने का सबसे बड़ा अवसर है। समय रहते आवेदन करके इस मौके को हाथ से न जाने दें। आवेदन के बाद परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- Panjab Anganwadi Recruitment 2026: सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने 6110 पदों पर आवेदन फिर से शुरू किए, 11 मार्च तक अप्लाई करें

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment