RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में ग्रुप डी (लेवल-1) पदों पर सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए समय बहुत कम बचा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसकी अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आज के बाद आवेदन विंडो पूरी तरह बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म पूरा कर लें। इस भर्ती के माध्यम से पूरे भारत में कुल 22,195 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
पदों की संख्या और वेतनमान
इस भर्ती के माध्यम से कुल 22,195 पद भरे जाएंगे। ये पद पूरे भारत में विभिन्न रेलवे जोन्स में वितरित हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 (7वें वेतन आयोग के अनुसार) बेसिक पे ₹18,000 मिलेगा और कुल वेतन (इन-हैंड) ₹25,000 से ₹35,000 तक (DA, HRA, TA आदि सहित) दी जाएगी। अन्य लाभ जैसे रेलवे पास, मेडिकल सुविधा, पेंशन (NPS), कार्टर, लीव आदि
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता और आयु
RRB ग्रुप डी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करना अनिवार्य है। आगे आयु सीमा की बात करे तो न्यूनतम आयु 18बर्ष से अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित हुआ है। इसके साथ आपका आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को सरकार नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन की स्टेप्स बाय स्टेप प्रोसेस
RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
मिला User ID और Password से लॉगिन करें।
आवेदन फ्रॉम में मांगी गई जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित शुल्क को जमा करके फ्रॉम सबमिट करें।
RRB Group D Recruitment 2026 Application From
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदन फीस
जनरल/OBC/EWS: ₹500
SC/ST/PWD/महिला/ट्रांसजेंडर/पूर्व सैनिकः ₹250
रिफंड नियमः
प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के बाद जनरल/OBC/EWS को ₹400 का रिफंड मिलेगा।
SC/ST/PWD/महिला/ट्रांसजेंडर/पूर्व सैनिक को पूरी फीस (₹250) रिफंड होगी।
उम्मीदवारों की चयन
परीक्षा लिए चयन 4 चरणों में होगी, प्रारंभिक परीक्षा (CBT-1), मुख्य परीक्षा (CBT-2), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल। जानकारी के लिए बतादे की CBT-1 परीक्षा लिए गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता से प्रश्न आयेगे।
अंतिम बात
यह भर्ती रेलवे में ग्रुप डी बनने का सबसे बड़ा अवसर है। समय रहते आवेदन करके इस मौके को हाथ से न जाने दें। आवेदन के बाद परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट आधिकारिक पोर्टल पर ही जारी होंगे।
यह भी पढ़ें- IDBI Bank JAM Recruitment 2026: 1300 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, 8 मार्च से 19 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन