UPSC CMS 2026 Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (CMS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यह उन MBBS डिग्रीधारकों के लिए सुनहरा अवसर है जो केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं (Central Health Services), रेलवे, नगर निगमों, ऑर्डनेंस फैक्ट्री और अन्य केंद्रीय संगठनों में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर सरकारी नौकरी चाहते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या
UPSC CMS 2026 के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय विभागों में मेडिकल ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। मुख्य विभाग इस प्रकार हैं:
- केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा (Central Health Services)
- रेलवे मेडिकल सर्विस
- नगर निगम/नगर पालिका मेडिकल सर्विस
- ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड
- अन्य केंद्रीय संगठन
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
UPSC CMS 2026 में आवेदन के लिए, भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थाओं से MBBS डिग्री पूरी की होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित हुआ है, और आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की8 जाएगी। इसके साथ आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों को सरकार नियम अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें पूरी स्टेप्स गाइड
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होनेपेज पर Examination सेक्शन से Active Examinations में क्लिक करें।
Combined Medical Services Examination, 2026 लिंक में क्लिक करें।
Part-I Regestration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
आवेदन फ्रॉम में मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित फीस जमा करने के बाद फ्रॉम सबमिट करें और प्रिंटआउट निकल लें।
यहां क्लिक करके नोटिस देख सकते हैं।
आवेदन फीस
- अनारक्षित वर्ग (General/OBC/EWS): ₹200
- SC/ST/महिला/दिव्यांग उम्मीदवारः पूर्ण रूप से निशुल्क
परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों की चयन के लिए परीक्षा 2 चरणों में की जाएगी। पहला ल8खेत परीक्षा, इसमें कुल दो पेपर में परीक्षा की जाएगी और कुल मार्क 500 रहेगी। Paper-1 में सामान्य चिकित्सा और बाल रोग (250 अंक) और Paper-II में सर्जरी, स्त्री रोग, प्रसूति, परिवार कल्याण, रोग निवारण एवं सामाजिक चिकित्सा (250 अंक)। दूसरा चरण में साक्षात्कार/पर्सनालिटी टेस्ट की जाएगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
अंतिम सलाह
यह भर्ती केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में मेडिकल ऑफिसर बनने का सबसे बड़ा अवसर है। समय रहते आवेदन करके इस मौके को हाथ से न जाने दें। आवेदन के बाद परीक्षा तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे।
यह भी पढ़ें- UPSC CAPF Assistant Commandant Bharti 2026: आवेदन की अंतिम तिथि आज 12 फरवरी, upsconline.nic.in फॉर्म भरें