Railway SCR Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिसशिप के माध्यम से सरकारी नौकरी की शुरुआत करना चाहने वाले युवाओं के लिए साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) ने बड़ा अवसर निकाला है। SCR अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत विभिन्न ट्रेडों में कुल 2801 पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आज से 11 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक आवेदन पोर्टल scr.onlineregister.org.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। यह भर्ती 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए है।
भर्ती की जानकारी
- एसी मैकेनिकः 251 पद
- कारपेंटर: 22 पद
- इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकः 88 पद
- इलेक्ट्रीशियनः 1258 पद
- फिटर: 539 पद
- मशीनिस्टः 54 पद
- पेंटर: 32 पद
- सीओपीए (COPA): 181 पद
- डीजल मैकेनिकः 105 पद
- इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्सः 33 पद
- मोटर मैकेनिकः 12 पद
- मैकेनिक मशीन टूल्स मेंटेनेंस (MMTM): 24 पद
- वेल्डर: 202 पद
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
SCR अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए 10वीं कक्षा पास कोई मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए और इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त) अनिवार्य है।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 11 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों को सरकार नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन कैसे करें पूरी स्टेप्स
साउथ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक सीधे आवेदन पोर्टल scr.onlineregister.org.in पर जाएं।
होमपेज पर New User/ Register पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
लॉगिन करके आवेदन फ्रॉम में मांगी गई जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित फीस जमा करने के बाद फ्रॉम सबमिट करें।
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदन फीस
- सामान्य/OBC/EWS उम्मीदवारः ₹100
- SC/ST/PWD/महिला उम्मीदवारः पूर्ण रूप से निशुल्क
चयन प्रक्रिया
SCR अप्रेंटिस भर्ती में चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होता है। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता। मेरिट निम्न मानदंडों पर बनेगी:
- 10वीं के अंकों का प्रतिशत
- संबंधित ट्रेड में आईटीआई के अंक
- आरक्षण नियमों के अनुसार वेटेज
अंतिम बात
यह भर्ती रेलवे में अप्रेंटिसशिप के माध्यम से करियर की शुरुआत का सबसे बड़ा मौका है। समय रहते आवेदन करके इस अवसर को हाथ से न जाने दें। आवेदन के बाद मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 है।