HPRCA Junior Basic Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में 600 JBT पदों पर आवेदन शुरू, 16 मार्च से 6 अप्रैल तक फॉर्म भरें

Published On: March 18, 2026

HPRCA Junior Basic Teacher Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश में बड़ा अवसर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से 6 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की विवरण

HPRCA ने जूनियर बेसिक टीचर (IBT) के कुल 600 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ये पद राज्य के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को JBT के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जहां वे कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह पद शिक्षा क्षेत्र में स्थिर करियर और सामाजिक सम्मान के साथ आता है।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

HPRCA JBT भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) से उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) या 2 वर्षीय JBT कोर्स या B.Ed या M.Ed या समकक्ष डिप्लोमा पूरा किया हो।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18बर्ष से 45 बर्ष निर्धारित हुआ है और आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन कैसे करें (स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस)

HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Recruitment या Apply Online सेक्शन में जाएं।

JBT Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

आवेदन फ्रॉम में मांगी गई जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

निर्धारित फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करने के बाद फ्रॉम सबमिट करें।

HPRCA Junior Basic Teacher Recruitment Notification Photo
  • आवेदन फीस: सभी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए ₹800

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

उम्मीदवार की चयन

इस भर्ती में चयन 3 चरणों के आधार पर होगा, रिटेन स्क्रीनिंग टेस्ट / CBT, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट लिस्ट। CBT टेस्ट में कुल प्रश्नों की संख्या 120 बहुविकल्पीय प्रश्न और समय अवधि 1.5 घंटे (90 मिनट)। इसमें सामान्य जागरूकता, गणित, अंग्रेजी/हिंदी, शिक्षण विधि आदि विषयों से प्रश्न आयेगे।

अंतिम बात

आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 है समय रहते फॉर्म भरें। यदि कोई तकनीकी समस्या आए तो HPRCA हेल्पलाइन या वेबसाइट पर उपलब्ध संपर्क का उपयोग करें। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश में जूनियर बेसिक टीचर बनने का सबसे बड़ा अवसर है। आवेदन के बाद परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- RRB ALP New Recruitment 2026: असिस्टेंट लोको पायलट के लिए नोटिफिकेशन जारी, 15 मई से 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment