Ration Card Update 2026: आय सीमा ₹1.80 लाख से बढ़कर ₹8 लाख, जमीन और चार पहिया वाहन रखने वालों को भी मिलेगा राशन

Published On: मार्च 18, 2026

Ration Card Update 2026: पंजाब सरकार ने राशन कार्ड बनाने के नियमों में महत्वपूर्ण ढील दे दी है। नए नोटिफिकेशन के तहत अब गाड़ियां ओर जमीन रखने वाले लोग भी सरकारी राशन लेने के पात्र हो गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने राशन कार्ड बनाने की नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं। इन बदलावों से बड़ी संख्या में नए लोग सरकारी राशन व्यवस्था के दायरे में आ सकेंगे।

नई आया सीमा और पात्रता

खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार नए राशन कार्ड के लिए केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अपनाए गए फॉर्मूले को ही लागू किया गया है। अब ₹४ लाख सालाना से कम आय वाला व्यक्ति नया राशन कार्ड बनवा सकेगा। पहले यह सीमा ₹1.80 लाख सालाना थी।

इसके अलावा पहले ढाई एकड़ उपजाऊ ओर 5 एकड़ बरानी जमीन रखने की शर्त भी लागू थी, जिसे अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसका मतलब है कि बड़े किसान जिनकी सालाना आय ₹8 लाख से कम है, वे भी अब सरकारी अनाज लेने के पात्र होंगे।

राशन कार्ड बनाने की नई नियम

  • सालाना आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए।
  • सरकारी कर्मचारी बाहर रहेंगे।
  • जमीन की सीमा पूरी तरह हटा दी गई है।
  • चार पहिया वाहन रखने वाले भी पात्र होंगे।
  • आयकर भरने वाले भी अब पात्र हैं।

पंजाब में राशन वितरण की वर्तमान स्थिति

पंजाब में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाखों परिवार राशन ले रहे हैं। नए नियमों से राशन कार्यों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति राशन से वंचित न रहे। यह बदलाव चुनावी साल में किया गया है, जिससे सरकार को राजनीतिक लाभ भी मिल सकता है। लेकिन विभाग का कहना है कि यह बदलाव जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है।

लाभार्थियों के लिए सलाह

  • नए नियमों के तहत पात्रता जांचने के लिए स्थानीय खाद्य और सिविल सप्लाई कार्यालय से संपर्क करें।
  • आय प्रमाण-पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार रखें।
  • फर्जी दस्तावेज जमा करने से बचें सख्त कार्रवाई हो सकती है।
  • ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी विभाग की वेबसाइट से लें।

अंतिम बात

पंजाब सरकार ने राशन कार्ड बनाने के नियमों में बड़ी ढील देकर आय सीमा को ₹1.80 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख कर दिया है। जमीन और चार पहिया वाहन की शर्त हटा दी गई है। इससे बड़े किसान, वाहन मालिक और आयकर भरने वाले भी अब सरकारी राशन ले सकेंगे। 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission Update: तीन सदस्य परिवार की जगह पांच सदस्य परिवार को आधार बनाने की मांग, न्यूनतम वेतन और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा असर संभव

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment