UPSRTC Conductor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में महिला बस कंडक्टर के पदों पर ऑफलाइन आवेदन शुरू

Published On: March 23, 2026

UPSRTC Conductor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने पुरुष परिचालक भर्ती के बाद अब महिला परिचालक (महिला बस कंडक्टर) के पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। यह सरकारी नौकरी की तलाश में रहने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ा और सुनहरा अवसर है। भर्ती पूरी तरह ऑफलाइन मोड में हो रही है और महिला उम्मीदवारों को अपने जनपद के अनुसार निर्धारित तिथि पर आयोजित रोजगार मेले में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवेदन करना होगा।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

UPSRTC महिला परिचालक भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ उम्मीदवार के पास CCC (Course on Computer Concepts) सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

इस भर्ती के आवेदन की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से अधिकतम 40 बर्ष निर्धारित हुआ है। इसके साथ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को सरकार नियम अनुसार छूट दी जाएगी।

जनपद के अनुसार आवेदन की तारीख

  • 25 मार्च 2026: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम और प्रयागराज
  • 28 मार्च 2026: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
  • 30 मार्च 2026: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
  • 01 अप्रैल 2026: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर

आवेदन कैसे करें?

  • अपने जनपद की निर्धारित तिथि पर रोजगार मेले या क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में उपस्थित हों।
  • वहां उपलब्ध आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (12वीं मार्कशीट, CCC सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र आदि) साथ ले जाएं।
  • फॉर्म जमा करें और रसीद प्राप्त करें।

चयन और सैलरी

उम्मीदवारों की चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सरकार नियम अनुसार ₹2.16 प्रति किलोमीटर के हिसाब से सैलरी मिलेगा। यदि आप 22 दिन ड्यूटी या 5000 किलोमीटर पूरे करने पर ₹3000 की प्रोत्साहन की राशि मिलेगा।

अंतिम बात

यह भर्ती उत्तर प्रदेश में महिला बस कंडक्टर बनने का सबसे बड़ा और शानदार अवसर है। समय रहते आवेदन करके इस मौके को हाथ से न जाने दें। आवेदन के बाद चयन सूची और अन्य अपडेट UPSRTC की आधिकारिक वेबसाइट या क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें- SSB Constable Tradesman Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल में 827 पदों पर भर्ती शुरू, वेतन ₹21,700 से ₹69,100 तक

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment