SSB SI & ASI Recruitment 2026: एसआई के 51 और एएसआई के 7 पद, ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से 20 अप्रैल तक

Published On: March 24, 2026

SSB SI & ASI Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो सीमा सुरक्षा बल में तकनीकी और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। कुल 58 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें एसआई के 51 पद और एएसआई के 7 पद शामिल है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और यह 20 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार SSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के विवरण

  • एसआई (Staff Nurse): 10 पद
  • एसआई (Pioneer): 21 पद
  • एसआई (Communication): 20 पद
  • एएसआई (Radiographer): 1 पद
  • एएसआई (Pharmacist): 2 पद
  • एएसआई (Operation Theatre): 1 पद
  • एएसआई (Dental Technician): 1 पद

पात्रता मानदंड

एसआई पदों के लिए

न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष (आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार)
एसआई (Staff Nurse): 12वीं के साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइ‌फरी (GNM) में डिप्लोमा अनिवार्य।
एसआई (Pioneer): संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या समकक्ष योग्यता।
एसआई (Communication): इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा।

एएसआई पदों के लिए

न्यूनतम आयुः 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
न्यूनतम योग्यताः 12वीं के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा (Radiographer, Pharmacist, Operation Theatre, Dental Technician आदि में)।

सैलरी और अन्य लाभ

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतनमान मिलेगा। यह वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार है और पद, ग्रेड पे और लेवल के आधार पर अलग-अलग होगा।

  • DA, HRA, TA और अन्य भत्ते
  • मेडिकल सुविधा
  • आवासीय सुविधा (जहां उपलब्ध)
  • पेंशन और ग्रेच्यूटी
  • प्रमोशन और केरियर ग्रोथ के अवसर

आवेदन फीस

जनरल/OBC/EWS: ₹100
SC/ST/महिला उम्मीदवारः पूर्ण रूप से छूट

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

SSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर Online Registration या Recruitment सेक्शन में जाएं।

SSB SI & ASI Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

लॉगिन करके आवेदन फ्रॉम में मांगी गई जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

निर्धारित फीस जमा करने के बाद फ्रॉम सबमिट करें और प्रिंटआउट निकल लें।

नोटिफिकेशन लिंक

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • ट्रेड टेस्ट/स्किल टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

अंतिम बात

आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 है समय रहते फॉर्म भरें। यह भर्ती सशस्त्र सीमा बल में सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बनने का सबसे बड़ा अवसर है। आवेदन के बाद परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- UPSRTC Conductor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में महिला बस कंडक्टर के पदों पर ऑफलाइन आवेदन शुरू

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment