दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए बड़ी सोगात दी है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 25 मार्च 2026 को 4.95 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार जिले से इस योजना के लाभार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफरे (DBT) किया। यह राशि भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक सहायता के रूप में सालाना दी जाती है।
योजना का उद्देश्य और बजट
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य उन कृषि श्रमिकों को आर्थिक मदद पहुंचाना है जिनके पास अपनी कोई जमीन नहीं है और वे दूसरों की खेतों पर मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। इस वर्ष योजना के लिए बजट को बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पिछले वर्ष इसमें 562 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रावधान था। योजना के तहत पंजीकृत भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल एकमुश्त 10,000 रुपये दिए जाते हैं।
कौन कौन हैं लाभार्थी?
- खेतों में काम करने वाले भूमिहीन कृषि श्रमिक
- जंगलों में काम करने वाले भूमिहीन परिवार
- चरवाहे
- बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी जेसे पारंपरिक कारीगर
- पुजारी, बैगा, गुनिया और मांझी परिवार
जिला-वार लाभार्थी संख्या (सबसे ज्यादा वाले जिले)
- रायपुर: 53,388 लाभार्थी (सबसे ज्यादा)
- बिलासपुरः 39,401 लाभार्थी
पैसा नहीं आया कैसे चेक करें स्टेप्स?
अगर किसी लाभार्थी के खाते में राशि नहीं पहुंची है तो वह आसानी से स्टेटस चेक कर सकता है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल revenue.cg.nic.in/ddubkmky/info.aspx पर जाएं।
- पोर्टल पर जाएं और ‘पंजीयन विवरण’ पर क्लिक करें।
- ग्रामीण या शहरी क्षेत्र चुनें।
- पंजीयन नंबर, नाम, मोबाइल नंबर या आधार नंबर से सर्च करें।
- नाम से सर्च करने पर जिला, तहसील और गांव का नाम चुनें, फिर अपना नाम भरें।
लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बातें
- राशि सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए आती है।
- योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।
- अगर पंजीकरण नहीं है तो नजदीकी तहसील या ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क करें।
- राशि आने के बाद खर्च करते समय सावधानी बरतें और जरूरतमंद कामों में इस्तेमाल करें।
अंतिम बात
25 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बतौदाबाजार से दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 4.95 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इस योजना के लिए इस वर्ष 600 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
रायपुर जिले के 53,388 और बिलासपुर के 39,401 मजदूरों सहित हजारों परिवारों को इस सोगाप्त का लाभ मिला है। योजना में कृषि मजदूरों के अलावा जंगलों में काम करने वाले, पारंपरिक कारीगर और कुछ पारंपरिक परिवार भी शामिल हैं। लाभार्थी पोर्टल revenue.cg.nic.in/ddubkmky/info.aspx पर जाकर आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Delhi Anmol Yojana Update: नवजात शिशुओं के लिए अनमोल योजना की घोषणा, 25 करोड़ की आवंटन