Ladki Bahin Yojana Update: 68 लाख खाते बंद, e-KYC अपडेट की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026, अपात्रों पर सख्ती

Published On: April 2, 2026

Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की माझी लाडकी बहिण योजना में बड़ा बदलाव आया है। योजना के तहत 68 लाख महिलाओं के खाते बंद कर दिए गए है क्योंकि उन्होंने निर्धारित समय सीमा के अंदर e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की थी।इसके बाद लाभार्थियों की कुल संख्या घटकर 1.75 करोड़ रह गई है। पहले कुल 2.43 करोड़ खाते सक्रिय थे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति एस तटकरे ने घोषणा की है कि e-KYC अपडेट करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इससे पहले यह तारीख 31 मार्च 2026 थी। मंत्री ने कहा कि बारिश और ओले की वजह से कई महिलाएं e-KYC नहीं कर पाईं, इसलिए समय सीमा बढ़ाई गई है।

e-KYC अपडेट क्यों जरूरी है?

e-KYC अपडेट न करने वाली महिलाओं के खाते बंद कर दिए गए है। अब इन महिलाओं को 30 अप्रैल 2026 तक e-KYC पूरा करके अपना खाता पुनः सक्रिय कराना होगा। अगर e-KYC अपडेट नहीं किया गया तो संबंधित लाभार्थी योजना से बाहर हो जाएंगी और उन्हें मासिक 1,500 रुपये का भता नहीं मिलेगा।

वर्तमान स्थिति

  • कुल खाते: 2.43 करोड़
  • बंद खातेः 68 लाख
  • सक्रिय खातेः 1.75 करोड़

सरकार की ओर से हर महीने लगभग 3,700 करोड़ रुपये वितरित किए जा रहे हैं। प्रत्येक पात्र महिला की 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 26,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जबकि 2025-26 में यह राशि 36,000 करोड़ रुपये थी। सक्रिय खातों में कमी के कारण खर्च में बदलाव होने की उम्मीद है।

e-KYC अपडेट कैसे करें?

  • योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • e-KYC विकल्प चुनें।
  • आधार नंबर और मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें और e-KYC अपडेट करें।

महिलाओं के लिए सलाह

  • 30-अप्रैल 2026 तक e-KYC अपडेट जरूर करा लें।
  • अगर खाता बंद हो गया है तो तुरंत CSC सेंटस्या विभागीय कार्यालय में संपर्क करें।
  • आधार और बैंक खाता लिंकिंग की पुष्टि करें।
  • आधिकारिक पोर्टल या विभागीय सूचना के अलावा किसी अन्य स्रोत पर भरोसा न करें।
  • फर्जी कॉल या मैसेज से सावधान रहें।

अंतिम बात

महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहिण योजना में सख्ती बरतते हुए 68 लाख खाते बंद कर दिए है क्योंकि इन महिलाओं ने e-KYC अपडेट नहीं किया था। e-KYC अपडेट की अंतिम तारीख अब 30 अप्रैल 2026 है। इस तारीख तक e-KYC पूरा करने वाली महिलाओं का खाता फिर से सक्रिय हो सकता है।

वर्तमान में सक्रिय खातों की संख्या घटकर 1.75 करोड़ रह गई है। सरकार का लक्ष्य है कि योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं तक पहुंचे और अपात्रों को हटाया जाए। महिलाओं से अपील है कि वे 30 अप्रैल तक e-KYC अपडेट कराकर योजना से जुड़ी रहे।

यह भी पढ़ें- CM Kisan Kalyan Yojana Update: 82 लाख किसानों को 2000 या 4000 रुपये कब मिलेंगे?,फंड की समस्या बनी हुई हैं

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment