8th Pay Commission Update: देहरादून में 24 अप्रैल 2026 को कर्मचारी संगठनों से होगी बातचीत, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल

Published On: April 4, 2026

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 8वें वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) ने जमीनी स्तर पर काम तेज कर दिया है। आयोग की टीम देश भर के हितधारकों से सीचे संवाद की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। इसी क्रम में आयोग की टीम 24 अप्रैल 2026 को देहरादून का दौरा करेगी। वहीं विभिन्न कर्मचारी संगठनों और एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करके उनकी समस्याएं और सुझाव सुनेगी। यह दौरा केवल औपचारिक नहीं है। आयोग का स्पष्ट प्रयास है कि वह फाइलों तक सीमित न रहे, बल्कि ग्राउंड रियलिटी को समझे।

देहरादून बैठक में शामिल होने के लिए क्या करें?

जो भी कर्मचारी संगठन, यूनियन या प्रतिनिधि आयोग से अपनी बात रखना चाहते हैं, उन्हें 10 अप्रैल 2026 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन जमा करना होगा। आवेदन के बाद मीटिंग का सटीक समय और स्थान संबंधित सदस्यों को अलग से सूचित किया जाएगा। तय समय सीमा के बाद आने वाले अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा।

नोटः आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि देहरादून बैठक में शामिल होने के इच्छुक केंद्रीय सरकार के संगठनों, संस्थानों, यूनियनों और एसोसिएशनों को manish.kr1975@nic.in पर अनुरोध भेजना होगा।

बैठक का मुख्य उद्देश्य

  • वेतन संरचना (Salary Structure)
  • विभिन्न भत्ते (Allowances)
  • पेंशन संबंधी समस्याएं और सुधार

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह बैठक ?

  • फिटमेंट फैक्टर और बेसिक पे में वृद्धि
  • हाउस रेंट अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसे भत्तों में संशोधन
  • पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) बनाम नई पेंशन स्कीम (NPS) से जुड़े मुद्दे
  • कार्य परिस्थितियों और प्रमोशन नीतियों में सुधार

कर्मचारी संगठनों के लिए सलाह

  • समय सीमा का ध्यान रखें: 10 अप्रैल 2026 तक ईमेल भेज दें।
  • स्पष्ट मांगें तैयार करें: वेतन, भत्तों, पेंशन और सेवा शर्तों से संबंधित ठोस सुझाव लिखित रूप में रखें।
  • समन्वय बनाएं: विभिन्न यूनियन और एसोसिएशन मिलकर व्यापक मुद्दों को उठाएं।
  • दस्तावेज तैयार रखेंः अपनी संगठन की स्थिति और सदस्य संख्या का विवरण साथ रखें।
  • आधिकारिक चैनल का उपयोग करें: केवल दिए गए ईमेल आईडी पर ही आवेदन करें।

आगे की उम्मीद

देहरादून बैठक के नतीजे आने के बाद आयोग अन्य शहरों में भी इसी तरह की बैठके आयोजित कर सकता है। इन बैठकों से मिले इनपुट्स के आधार पर आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा।
कर्मचारी संगठनों की मांग है कि आयोग न केवल वेतन वृद्धि पर फोकस करे बल्कि आधुनिक कार्य संस्कृति, कार्य-जीवन संतुलन ओर क्षेत्रीय असमानताओं को भी ध्यान में रखे।
डॉ. मनजीत सिंह पटेल जैसे नेताओं के बयानों से साफ है कि कर्मचारी व्यापक सुधार चाहते हैं, न कि सिर्फ नाममात्र की बढ़ोतरी।

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card New Rules: केंद्र सरकार का बड़ा बदलाव, क्या कहते हैं नए नियम

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment