UPSSSC UPPCB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर आवेदन शुरू, 02 अप्रैल से 22 अप्रैल तक अप्लाई करें

Published On: April 5, 2026

UPSSSC UPPCB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 02 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट, लॉ असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, लैब असिस्टेंट और अन्य पदों पर कुल 115 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार (Correction) के लिए 29 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया है।

UPSSSC UPPCB Recruitment 2026: जरूरी तारीख

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 02 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अप्रैल 2026.
  • फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि: 29 अप्रैल 2026

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

  • उम्मीदवार के पास UPSSSC PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।
  • शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है (आधिकारिक विज्ञापन में विस्तार से उल्लेखित)।
  • आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

UPSSSC Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Live Advertisement सेक्शन में जाएं और संबंधित भर्ती विज्ञापन का लिंक चुनें।

आवेदन फ्रॉम में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

निर्धारित फीस जमा करने के बाद फ्रॉम सबमिट करें और प्रिंटआउट निकल लें।

परीक्षा पैटर्न

कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 100
परीक्षा अवधिः 2 घंटे
प्रश्न प्रकारः बहुविकल्पीय (Objective Type)

विषयः

पर्यावरण जागरूकता
विश्लेषणात्मक क्षमता और डाटा इंटरप्रिटेशन
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित जानकारी
उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी

तैयारी के लिए टिप्स

  • पर्यावरण जागरूकता और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित बुनियादी अवधारणाओं पर मजबूत पकड़ बनाएं।
  • उत्तर प्रदेश की भौगोलिक, ऐतिहासिक और सामान्य जानकारी का अध्ययन करें।
  • डाटा इंटरप्रिटेशन और विश्लेषणात्मक प्रश्नों का अभ्यास करें।
  • पिछले वर्षों के UPSSSC प्रश्नपत्रों को देखकर परीक्षा पैटर्न समझे।
  • नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए मॉक टेस्ट दें।

अंतिम बात

UPSSSC ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 02 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद 29 अप्रैल तक सुधार का मौका भी है। सभी योग्य उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। अच्छी तैयारी और समय पर आवेदन से आप इस भर्ती में सफलता हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: 2285 पदों पर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 29 मई से, अंतिम तारीख 18 जून

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment