UPPSC RO ARO Final Result OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) ओर सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार तुरंत साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से PDF डाउनलोड करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO 2023: चयनित उम्मीदवारों की संख्या
इस भर्ती में कुल 419 रिक्त पदों के सापेक्ष 419 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। समीक्षा अधिकारी (RO) 338 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) 81 पद।
टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची
UPPSC RO ARO भर्ती 2023 में अनिल पांडे ने राज्य स्तर पर टॉप पोजीशन हासिल की है।
यहां टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची दी गई है:
- अनिल पांडे
- आदित्य प्रताप सिंह
- लक्ष्मी वर्मा
- नीलेश कुमार सिंह
- सूरज नारायण मिश्रा
- शिवांशु शर्मा
- हृषु श्यामली
- शिवम पचौरी
- मंगल सिंह
- शिवम शुक्ला
नाम अनुसार रिजल्ट कैसे चेक करें?
UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर What’s New सेक्शन में RO/ARO Final Result 2023 का PDF लिंक ढूंढे।
लिंक पर क्लिक करें। PDF स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
PDF डाउनलोड कर लें।
अपने रोल नंबर या नाम को सर्च करके चेक करें।
UPPSC RO ARO Final Result PDF LINK
परीक्षा का समयरेखा
- मुख्य परीक्षा: 02 और 03 फरवरी 2026 को आयोजित की गई।
- सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए हिंदी टंकण परीक्षा: 16, 17, 18 और 19 फरवरी 2026 को आयोजित की गई।
- कुल परीक्षार्थीः मुख्य परीक्षा में 5930 अभ्यर्थी शामिल हुए।
भर्ती का महत्व
समीक्षा अधिकारी (RO): उच्च स्तरीय दस्तावेजों की समीक्षा, रिपोर्ट तैयार करना और विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका।
सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO): RO के सहयोग में दैनिक प्रशासनिक कार्य, फाइल प्रबंधन और टंकण संबंधी जिम्मेदारियां।=
अंतिम बात
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने RO ARO भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 419 पदों पर 419 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिसमें समीक्षा अधिकारी के 338 और सहायक समीक्षा अधिकारी के 81 पद शामिल हैं। मुख्य परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित हुई थी और अब फाइनल लिस्ट जारी होने के साथ चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है।
यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026: 14 अप्रैल तक जारी हो सकता है रिजल्ट, छात्रों को नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार