UPSSSC Teacher Bharti 2026: 58 पदों पर आवेदन शुरू, 6 अप्रैल से 27 अप्रैल तक फॉर्म भरे

Published On: April 7, 2026

UPSSSC Teacher Bharti 2026: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय (शिक्षक संवर्ग) के अंतर्गत विभिन्न शिक्षक पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में संशोधन और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 4 मई 2026 रखी गई है।

भर्ती विवरणः कुल 58 पद

  • असिस्टेंट टीचर (JTC Grade Teacher) – 24 पद
  • असिस्टेंट टीचर (Music) JTC Grade Teacher – 8 पद
  • असिस्टेंट टीचर JTC Grade Teacher – 8 पद
  • असिस्टेंट टीचर HTC Grade Teacher 4 पद
  • असिस्टेंट टीचर JTC Grade – 14 पद

शैक्षणिक योग्यता और मापदंड

  • UPSSSC PET 2025 में भाग लिया हो।
  • 10+2 के साथ संबंधित विषय में डिप्लोमा (Diploma) पूरा किया हो।
  • 1 जुलाई 2026 के आधार पर न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन फीस

इस भर्ती में सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।

UPSSSC Teacher Bharti 2026: आवेदन कैसे करें?

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

Candidate Login सेक्शन में जाएं।

भर्ती से संबंधित Apply लिंक पर क्लिक करें।

मांगी गई सेवी डिटेल भरकर पंजीकृत (Registration) पूरा करें।

शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और अन्य जरूरी जानकारी भरे।

निर्धारित 25 रूपये फीस जमा करने के बाद फ्रॉम सबमिट करें।

UPSSSC Teacher Bharti 2026 Application From

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

अंतिम बात

UPSSSC ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय (शिक्षक संवर्ग) के अंतर्गत 58 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक किए जा सकते हैं। फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि 4 मई 2026 है। योग्य दिव्यांग अभ्यर्थी जो UPSSSC PET 2025 में शामिल हुए हैं और 10+2 के साथ संबंधित डिप्लोमा रखते हैं, वे upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन करें। समय रहते आवेदन करें और आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

यह भी पढ़ें- MPESB Nursing Officer and Sister Tutor Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 06 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 15 मई को होगी परीक्षा

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment