IFFCO Trainee (Accounts) Recruitment 2026: 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करें, 48000 रुपए स्टाइपेंड -योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया

Published On: April 9, 2026

IFFCO Trainee (Accounts) Recruitment 2026: इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने Trainee (Accounts) पदों को भरने के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार पात्रता रखते हैं, वे IFFCO की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है। सरकारी या सहकारी क्षेत्र में स्थिर नौकरी की तलाश कर रहे युवा इस अवसर को हाथ से नहीं जाने द।

IFFCO Trainee (Accounts) Recruitment 2026: पूरी जानकारी

IFFCO भारत की कृषि अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह नियमित रूप से युवा प्रतिभाओं को ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिए अपने संगठन से जोड़‌ती है। Trainee (Accounts) पद वित्तीय लेखांकन, ऑडिट, कॉस्टिंग, कर प्रबंधन और फाइनेंशियल मैनेजमेंट में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। चयनित उम्मीदवारों को IFFCO के किसी भी प्लांट, मार्केटिंग ऑफिस या सहायक कंपनी में देश भर में कहीं भी पोस्टिंग मिल सकती है।

IFFCO Trainee (Accounts) के लिए योग्यता मापदंड

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से) जिसमें न्यूनतम 60% अंक हो। इसके साथ CA (Intermediate) परीक्षा दोनों ग्रुप्स पास होनी चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18बर्ष से अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित हुआ है। आपकी आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों को सरकार नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

IFFCO Trainee (Accounts) भर्ती में आवेदन कैसे करें?

IFFCO की आधिकारिक वेबसाइट iffco.in पर जाएं।

Careers सेक्शन में जाएं।

Trainee (Accounts) भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://aavedan.iffco.coop/FMTRecruitment/ पर पहुंचे।

व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता ओर CA (Intermediate) की सभी डिटेल्स सावधानी से भरें।

जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

IFFCO Trainee (Accounts) चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT): पहले चरण में लेखांकन, वित्त, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग से संबंधित ऑनलाइन टेस्ट होगा।
व्यक्तिगत साक्षात्कारः ऑनलाइन टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
मेडिकल परीक्षा: अंतिम चरण में विकित्सकीय जांच होगी।

सैलरी और लाभ

ट्रेनिंग अवधि (1 बर्ष) में चयनित ट्रेनी को एक वर्ष की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 48,000 रुपए का स्टाइपेंड दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को 40,000 से 75,000 रुपए प्रतिमाह की पे स्केल में रखा जाएगा। अनुमान सालाना CTC लगभग 12 लाख रूपये होगा।

अंतिम बात

IFFCO Trainee (Accounts) भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जिन्होंने प्रेजुएशन में 60% अंक और CA (Intermediate) पास कर लिया है। अच्छा स्टाइपेंड, संरकित ट्रेनिंग और भविष्य में अच्छी ग्रोथ की संभावना इसे बेहद आकर्षक बनाती है। अगर आप पात्र है तो 15 अप्रैल 2026 से पहले अपना आवेदन जरूर पूरा करें। ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू की तैयारी में कोई कसर न छोड़ें।

यह भी पढ़ें- UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती, 4 जून से 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment