Lado Laxmi Yojana 2026: हरियाणा की महिलाओं, पेंशनधारकों, किसानों और श्रमिकों के लिए 10 अप्रैल 2026 को बड़ी सोगात आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सेनी ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत 10 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 203 करोड़ 28 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि अब तक इस योजना की 6 किस्तों में कुल 1038 करोड़ 5 लाख रुपये की राशि लाभार्थियों को दी जा चुकी है।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में योजना की पात्रता के लिए आय सीमा को बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये कर दिया गया है। पहले यह सीमा 1 लाख रुपये थी।इस बढ़ोतरी से अधिक संख्या में महिलाएं योजना का लाभ ले सकेंगी।
15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1144 करोड़ रुपये ट्रांसफर
मुख्यमंत्री ने आज 15 तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत भी राशि जारी की। इसके अंतर्गत 35 लाख 55 हजार 187 लाभार्थियों के खातों में 1144 करोड़ 55 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इन योजनाओं में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि शामिल हैं।
दयालु योजना के तहत 7875 परिवारों को 298 करोड़ रुपये
दयालु योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने 7875 परिवारों को 298 करोड़ 7 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह राशि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है।
मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और गरीब परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। आज जारी की गई राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी और भ्रष्टाचार पर सेक लगेगी।
लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बातें
सभी लाभार्थी अपने बैंक खाते की जानकारी (IFSC कोड, खाता नंबर) अपडेट रखें। Direct Benefit Transfer (DBT) के कारण राशि सीधे खाते में आएगी। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग या निकटतम सुविधा केंद्र से संपर्क करें।
अंतिम बात
10 अप्रैल 2026 को हरियाणा सरकार ने महिलाओं, पेंशनधारकों, किसानों और श्रमिकों को बड़ी राहत दी है। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना, SC किसानों को ट्रैक्टर सब्सिडी और श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी – इन सभी योजनाओं के तहत कुल 1665 करोड़ 25 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। यह कदम राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को मजबूत बनाने और आम नागरिकों तक सीधे लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।