SSC GD Constable Exam Date 2026 Declared: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तिथियों का आधिकारिक एलान कर दिया है। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए लगभग 49 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन SSC GD Constable परीक्षा की लोकप्रियता को दर्शाता है।
SSC GD Constable 2026: महत्वपूर्ण तारीख
- परीक्षा अवधिः 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026
- Self Slot Booking: 11 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक
- Admit Card जारी होने की संभावित तिथिः परीक्षा से कुछ दिन पहले (SSC जल्द घोषणा करेगा)
SSC GD Constable Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Admit Card सेक्शन में जाएं।
SSC GD Constable 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
Admit Card स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकल लें।
यहां क्लिक करके नोटिस देख सकते हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2026: कुल पद
SSC GD Constable भर्ती 2026 के तहत कुल 25,487 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये पद विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) जैसे BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB आदि में भरे जाएंगे।
परीक्षा पैटर्न और अंकन व्यवस्था
- कुल अंक: 160
- कुल प्रश्न: 80
- विषयः सामान्य बुद्धिमत्ता और रीजनिंग, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश/हिंदी, और कॉटिटेटिव एप्टीट्यूड
- परीक्षा अवधिः 1 घंटा (60 मिनट)
- नेगेटिव मार्किंगः प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई (0.25) अंक काटा जाएगा।
Self Slot Booking क्या है और क्यों जरूरी है?
SSC ने उम्मीदवारों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा शिफ्ट चुनने की सुविधा दी है। Self Slot Booking 11 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा सीमित समय के लिए है। शिफ्ट बुकिंग करने के बाद उम्मीदवार अपनी परीक्षा तारीख और समय पहले से जान सकेंगे। जल्दी बुकिंग करने वाले उम्मीदवारों को अपनी पसंद की शिफ्ट मिलने की अधिक संभावना रहेगी।
महत्वपूर्ण सलाह उम्मीदवारों के लिए
- Self Slot Booking की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है। इसे मिस न करें।
- Admit Card जारी होते ही इसे डाउनलोड करें और सभी डिटेल्स जांच लें।
- परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले Admit Card ओर मूल फोटो आईडी प्रूफ (आधार, वोटर आईडी आदि) साथ रखें।
- परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर तैयारी करें।
- केवल आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से जानकारी लें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दौ
अंतिम बात
SSC GD Constable Exam 2026 की तारीखे घोषित हो चुकी हैं। परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक चलेगी। 49 लाख उम्मीदवारों के पंजीकरण के साथ यह परीक्षा अत्यंत प्रतिस्पर्धी होने वाली है। उम्मीदवार 11 से 15 अप्रैल तक Self Slot Booking अवश्य कर लें और Admit Card जारी होने पर इसे तुरंत डाउनलोड करें। अच्छी तैयारी और समय पर कार्रवाई से आप इस भर्ती में सफलता हासिल कर सकते हैं।