RBI Junior Engineer Recruitment 2026: 20 अप्रैल से 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन, 6 जून को होगी परीक्षा

Published On: अप्रैल 17, 2026

RBI Junior Engineer Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार RBI में जूनियर इंजीनियर के पद पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है और 19 मई 2026 तक चलेगी।

RBI JE Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीख

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
  • परीक्षा तिथिः 6 जून 2026

RBI Junior Engineer Bharti 2026: पात्रता मानदंड

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष से अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित हुआ है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ आरक्षित वर्ग को आयु में छूट का प्रावधान है, OBC 3 वर्ष की छूट, SC/ST 5 वर्ष की छूट, PwD (दिव्यांग) 10 वर्ष की छूट।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा पद से संबंधित अन्य निर्धारित पात्रताएं भी पूरी करनी होंगी।

RBI JE Exam Pattern 2026

परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके 300 अंक होंगे। विषयों में अंग्रेजी भाषा, इंजीनियरिंग (सिविल/इलेक्ट्रिकल) और रीजनिंग शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी।

RBI Junior Engineer Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?

RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।

होमपेज पर Careers या Opportunities@RBI सेक्शन में जाएं।

इसके बाद Current Vacancies सेक्शन से Vacancies में क्लिक करें।

Junior Engineer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।

मांगी गई जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।

फॉर्म की अच्छी तरह समीक्षा करें और सबमिट करें।

अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

RBI JE सिलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (CBT) का मुख्य योगदान होगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे के चरणों (दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल आदि) से गुजरना होगा।

अंतिम बात

RBI Junior Engineer Recruitment 2026 सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन 20 अप्रैल से 19 मई 2026 तक खुले रहेंगे। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और 6 जून 2026 को होने वाली परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

यह भी पढ़ें- CRPF Constable Recruitment 2026: कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन और पायनियर) के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 20 अप्रैल से 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment