Aadhar Card New Rules: अब 100 से ज्यादा संस्थाएं QR कोड और डिजिटल फाइल से बिना इंटरनेट के कर सकेंगी पहचान सत्यापन

Published On: अप्रैल 22, 2026

Aadhar Card New Rules: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड के ऑफलाइन वेरिफिकेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। अब कई संस्थाएं बिना इंटरनेट कनेक्शन के QR कोड और डिजिटल फाइलों के जरिए आधार धारक की पहचान सत्यापित कर सकेंगी।यह कदम आम नागरिकों के लिए आधार वेरिफिकेशन को तेज, आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

UIDAI का ऑफलाइन वेरिफिकेशन विस्तारः 100 से ज्यादा संस्थाएं जुड़ीं

इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, नई व्यवस्था शुरू होने के तीन महीने के अंदर 100 से ज्यादा संस्थाएं ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटीज (Offline Verification Seeking Entities) के रूप में जुड़ चुकी हैं।इनमें केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभाग, फिनटेक कंपनियां, होटल उद्योग, इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां, शेक्षणिक संस्थान, परीक्षा निकाय और बेकग्राउंड वेरिफिकेशन एजेंसियां शामिल हैं।

ऑफलाइन वेरिफिकेशन कैसे काम करेगा?

QR कोड आधारित वेरिफिकेशनः आधार धारक अपना QR कोड दिखाएगा, जिसे स्कैन करके संस्था बिना इंटरनेट के जरूरी जानकारी सत्यापित कर सकेंगी।

डिजिटल साइन डॉक्यूमेंटः आधार धारक द्वारा डिजिटल रूप से साइन किए गए दस्तावेज के जरिए पहचान सत्यापन संभव होगा।

आधार वेरिफिकेशन में पहले की समस्या और नया समाधान

पहले आधार वेरिफिकेशन के लिए अक्सर इंटरनेट कनेक्शन और रियल टाइम चेक की जरूरत पड़ती थी। कई बार नेटवर्क की समस्या या सर्वर डाउन होने से प्रक्रिया रुक जाती थी। नई ऑफलाइन व्यवस्था से ये समस्याएं काफी हद तक दूर हो गई हैं। अब संस्थाएं QR कोड या डिजिटल फाइल के जरिए आसानी से वेरिफिकेशन कर सकेंगी। इससे बैंकिंग, होटल चेक-इन, परीक्षा फॉर्म, सरकारी योजनाओं और अन्य सेवाओं में तेजी आएगी।

लाभार्थियों के लिए सलाह

  • अपने आधार कार्ड में CQR कोड हमेशा अपडेट रखें।
  • ऑफलाइन वेरिफिकेशन के समय केवल जरूरी जानकारी ही साझा करें।
  • किसी भी संस्था से वेरिफिकेशन कराते समय UIDAI की आधिकारिक गाइडलाइंस का पालन करें।
  • यदि कोई समस्या आए तो UIDAI हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर संपर्क करें।

अंतिम बात

UIDAI द्वारा ऑफलाइन वेरिफिकेशन को बढ़ावा देने से आधार सत्यापन की प्रक्रिया अब और तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो गई है। 100 से ज्यादा संस्थाओं के जुड़ने से विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल सेवाएं बेहतर होंगी। यह कदम भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्बर को मजबूत करने और ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission Update: 24 अप्रैल को देहरादून में पहली बैठक, जेसीएम ने 5 यूनिट फैमिली फॉर्मूला और 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment