PM Internship Scheme 2026: फाइनल ईयर के छात्र भी अब इंटर्नशिप कर सकेंगे, हर महीने ₹9,000 स्टाइपेंड

Published On: अप्रैल 24, 2026

PM Internship Scheme 2026: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) का तीसरा चरण चल रहा है। केंद्र सरकार ने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने के लिए योजना की पात्रता शर्तों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर के छात्र भी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ देश की प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप कर सकते हैं और हर महीने ₹9,000 स्टाइपेंड कमा सकते हैं। यह बदलाव छात्रों को पढ़ाई पूरी करने से पहले ही रियल टाइम व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका देगा।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में नया क्या है?

पहले योजना में मुख्य शर्त थी कि छात्र नियमित पढ़ाई न कर रहा हो। अब कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने उच्च शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्रालय से चर्चा के बाद पात्रता मानदंड में संशोधन कर दिया है।संशोधित नियमों के तहत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर के छात्र अब PMIS Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मंत्रालय का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के उद्देश्य अनुभवपरक शिक्षा, इंटर्नशिप और उद्योग से जुड़ाव -को मजबूत करेगा।

PM Internship Scheme की पात्रता शर्तें

आवेदक की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदक कहीं भी नौकरी नहीं कर रहा हो।

ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में हो या पढ़ाई पूरी कर ली हो।

परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से ज्यादा न हो।

आवेदक के माता-पिता या पति/पत्नी में से कोई भी सरकारी नौकरी में न हो।

इंटर्नशिप के दौरान कितना पैसा मिलेगा?

  • ₹9,000 प्रति माह स्टाइपेंड (12 महीनों तक)
  • ₹6,000 एकमुश्त जॉइनिंग बोनस
  • 25 से ज्यादा सेक्टर्स में इंटर्नशिप का मौका
  • कंपनी की ओर से अतिरिक्त बेनिफिट्स (कंपनी नीति के अनुसार)

आवेदन कैसे करें?

  • PMIS पोर्टल पर जाएं।
  • पात्रता जांच और रजिस्ट्रेशन करें।
  • शेक्षणिक संस्थान से NOC प्राप्त करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करें।

अंतिम बात

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तीसरे चरण में फाइनल ईयर के छात्रों को शामिल करने का फैसला युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। अब पढ़ाई के साथ-साथ ₹9,000 मासिक स्टाइपेंड के साथ व्यावहारिक अनुभव हासिल करना संभव हो गया है। योग्य छात्र PMIS पोर्टल पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें। यह योजना छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने और उद्योग-शिक्षा गैप को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana Update: फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य, 31 मई 2026 तक बनाएं वरना PM किसान, खाद सब्सिडी और अन्य योजनाओं का लाभ रुक सकता है

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment