SSC JHT Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission – SSC) ने Combined Hindi Translators Examination 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद से जुड़े ग्रुप ‘B’ नॉन-गजेटेड पदों पर नौकरी चाहते हैं, उनके लिए यह मौका महत्वपूर्ण है।
यह भर्ती Junior Hindi Translator (JHT), Junior Translation Officer (JTO), Junior Translator, Senior Hindi Translator (SHT) और Senior Translation Officer जैसे पदों के लिए है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार सरकारी दस्तावेजों, रिपोर्टों, नीतियों और संचार सामग्री का अनुवाद करते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 14 मई 2026 (रात 11 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है। फॉर्म में सुधार (correction window) 19 और 20 मई 2026 को खुला रहेगा।
महत्वपूर्ण तारीख
- अधिसूचना जारी: 23 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 23 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मई 2026 (रात 11 बजे तक)
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 15 मई 2026 (रात 11 बजे तक)
- फॉर्म सुधार की तिथियां: 19-20 मई 2026
- परीक्षा (Paper-I): अगस्त-सितंबर 2026 (संभावित)
आयु सीमा
आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके साथ आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों को सरकार नियम अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन फीस
- अनारक्षित (UR), OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 का शुल्क देना होगा।
- महिला उम्मीदवार, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी छूट मिली है।
परीक्षा पैटर्न
Combined Hindi Translators Examination दो पेपर में होती है।
Paper-I (ऑब्जेक्टिव टाइप, कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
- General Hindi: 100 प्रश्न, 100 अंक
- General English: 100 प्रश्न, 100 अंक
- कुल: 200 प्रश्न, 200 अंक
- समय: 2 घंटे (दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय मिलेगा)
Paper-II (वर्णनात्मक प्रकार)
- Translation और Essay
- कुल: 200 अंक
- समय: 2 घंटे
शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों के लिए योग्यता थोड़ी अलग है। जूनियर पदों के लिए आमतौर पर मास्टर डिग्री हिंदी या अंग्रेजी में (एक विषय अनिवार्य) या किसी विषय में मास्टर डिग्री के साथ डिग्री स्तर पर दूसरी भाषा अनिवार्य, साथ में अनुवाद का डिप्लोमा/प्रमाणपत्र या दो वर्ष का अनुभव जरूरी है। सीनियर पदों पर अनुभव की अवधि अधिक हो सकती है। पूर्ण योग्यता, पद-वार विवरण और विभागों की सूची के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
अगर आपने पहले One Time Registration (OTR) नहीं किया है, तो नई वेबसाइट पर OTR पूरा करें। पुरानी वेबसाइट (ssc.nic.in) का
OTR अब मान्य नहीं है।
होमपेज पर Combined Hindi Translators Examination 2026 का लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
OTR क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें।
मांगी गई सभी जानकारी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
लागू फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स दोबारा चेक करें। अंत में कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर रख लें।
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
अंत में
यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो भाषा विशेषज्ञता के साथ सरकारी सेवा में योगदान देना चाहते हैं। अनुवाद का काम सरकारी कामकाज को दोनों भाषाओं में प्रभावी बनाता है।
जो उम्मीदवार योग्य हैं, वे तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। हमेशा SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in और नवीनतम अधिसूचना को अंतिम स्रोत मानें।