Samagra Suraksha Pension Yojana: CM डॉ. मोहन यादव ने 33.45 लाख पेंशनधारकों के खातों में 200.71 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए

Published On: अप्रैल 30, 2026

Samagra Suraksha Pension Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के पेंशनधारकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। 29 अप्रैल 2026 को उन्होंने समग्र पेंशन योजना के तहत कुल 33 लाख 45 हजार 231 हितग्राहियों के बैंक खातों में 200 करोड़ 71 लाख रुपये की पेंशन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर कर दी। इस मोके पर मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को वर्चुअली संबोधित भी किया। उन्होंने पेंशन राशि को केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सरकार के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताया।

CM मोहन यादव ने की पेंशन राशि ट्रांसफर

29 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मासिक पेंशन की राशि उनके बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की। यह ट्रांसफर पूरी तरह पारदर्शी तरीके से और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) मोड में किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के निर्धन, निराश्रित, वृद्धजन, कल्याणी, परित्यक्ता, अविवाहिता और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए विभिन्न पेंशन योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के माध्यम से दी जा रही पेंशन राशि हितग्राहियों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा भी देती है।

मुख्यमंत्री के मुख्य बयान

डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सभी पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचा रही हैं। उन्होंने आगे कहा, “यह पेंशन राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि सरकार के उस विश्वास का हस्तांतरण है कि हम हर परिस्थिति में जरूरतमंदों के साथ खड़े हैं।”

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति तक सहायता समय पर, सम्मानजनक तरीके से और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे, ताकि कोई भी व्यक्ति खुद को असहाय महसूस न करे।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन का महत्व

  • वृद्धावस्था पेंशन
  • विधवा पेंशन (कल्याणी)
  • परित्यक्ता पेंशन
  • अविवाहित महिला पेंशन
  • दिव्यांगजन पेंशन
  • मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना
  • मानसिक रूप से अविकसित/बहु-दिव्यांगजन आर्थिक सहायता योजना

अंतिम बात

डॉ. मोहन यादव ने दोहराया कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों, खासकर कमजोर तबकों के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि जरूरतमंदों के प्रति सरकार का खेह, सम्मान और सुरक्षा का वचन है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक सहायता से वंचित न रहे और उसे समय पर, बिना किसी परेशानी के यह राशि मिलती रहे।

मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 के तहत यह ट्रांसफर उन लाखों परिवारों के लिए महत्वपूर्ण राहत साबित होगा जो वृद्धावस्था, विकलांगता या अन्य सामाजिक कारणों से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CM Yuva Yojana: उत्तर प्रदेश के युवा बिना ब्याज लोन लेकर अपना बिजनेस शुरू कर रहे हैं

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment