EPFO UPI PF Withdrawal: 1 मई 2026 से यूपीआई के जरिए निकाल सकेंगे PF पैसा, अब नहीं लगेंगे हफ्ते

Published On: May 1, 2026

EPFO UPI PF Withdrawal: भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation – EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है। 1 मई 2026 से सदस्य अब UPI के माध्यम से अपना PF (Provident Fund) पेसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे।इस नई व्यवस्था से PF क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया कांफी तेज हो जाएगी।

वर्तमान में PF निकासी में आमतौर पर 7 से 15 दिन का समय लगता है। UPI इंटीग्रेशन के बाद आपातकालीन जरूरतों में पैसा कुछ घंटों या कम समय में उपलब्ध हो सकेगा। यह बदलाव EPFO के डिजिटल अपग्रेड (EPFO 3.0) का हिस्सा है, जिसका मकसद सदस्यों को अधिक सुविधाजनक और तेज सेवाएं उपलब्ध कराना है।

EPFO UPI Withdrawal: क्या बदल जाएगा?

EPFO अब अपने सिस्टम को हाई-टेक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नई सुविधा के तहत सदस्य UPI ऐप्स के जरिए PF से पैसा निकाल सकेंगे। शुरुआती बरण में छोटे-मोटे अग्रिम (advances) जैसे मेडिकल इमरजेंसी या शिक्षा संबंधी जरूरतों के लिए ₹1 लाख तक की राशि UPI के माध्यम से तुरंत निकाली जा सकेगी। सरकार और EPFO का लक्ष्य है कि कर्मचारियों को आपात स्थिति में तुरंत आर्थिक सहायता मिल सके और उन्हें लंबे इंतजार या कागजी कार्रवाई से छुटकारा मिले।

वर्तमान PF निकासी प्रक्रिया vs नई UPI सुविधा

वर्तमान व्यवस्था

  • PF क्लेम फॉर्म भरना पड़ता है
  • दस्तावेजों की जांच और अप्रूवल की प्रक्रिया
  • सेटलमेंट में 7 से 15 दिन लग सकते हैं
  • NEFT/बैंक ट्रांसफर के जरिए पैसा आता है

नई UPI व्यवस्था (1 मई 2026 से)

  • UPI के जरिए सीधा ट्रांसफर
  • प्रक्रिया काफी तेज (कुछ घंटों में संभव)
  • छोटी राशि के क्लेम के लिए आसान विकल्प
  • मल्टी-लेवल सिक्योरिटी के साथ

UPI से PF निकासी के लिए जरूरी शर्तें

Universal Account Number (UAN) आधार और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए (KYC अपडेटेड हो)।
मोबाइल नंबर EPFO में दर्ज होना चाहिए और वही नंबर UPI ID से जुड़ा होना चाहिए।
बैंक खाता UPI-सक्षम होना चाहिए।

EPFO 3.0: डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा

UPI PF Withdrawal EPFO 3.0 का हिस्सा है, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है।इसके तहत सदस्यों को Umang ऐप और EPFO पोर्टल पर बेहतर यूजर इंटरफेस, तेज क्लेम प्रोसेसिंग और अधिक पारदर्शिता मिलेगी। EPFO के इस कदम से सदस्यों का विश्वास बढ़ेगा और PF सिस्टम अधिक यूजर-फ्रेंडली बनेगा।

क्या ध्यान रखें?

1 मई 2026 से यह सुविधा प्रभावी होने वाली है। शुरुआत में कुछ सीमाएं (जैसे राशि की लिमिट) लागू हो सकती है। पूर्ण विवरण और शर्तों के लिए EPFO की आधिकारिक वेबसाइट या Umang ऐप पर अपडेट चेक करें। किसी भी संदेह की स्थिति में EPFO हेल्पलाइन या क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें। EPFO के इस बदलाव से लाखों-करोड़ों सदस्यों को फायदा पहुंचेगा। अब PF पैसा निकालना UPI ट्रांसफर जितना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card New Rules: आधार कार्ड अब जन्म तिथि का प्रमाण नहीं माना जाएगा

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment