NEET UG 2026 Exam Analysis:3 मई को 552 शहरों और 14 विदेशी केंद्रों पर हुई परीक्षा, छात्रों का रिएक्शन और पेपर एनालिसिस

Published On: May 4, 2026

NEET UG 2026 Exam Analysis: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 आज यानी 3 मई 2026 को देशभर में आयोजित की गई। परीक्षा एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली। एनटीए (National Testing Agency) ने इस वर्ष भी परीक्षा को पूरे भारत के 552 शहरों ओर विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित किया। लाखों छात्र-छात्राओं ने MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए यह परीक्षा दी।

NEET UG 2026: छात्रों का रिएक्शन और पेपर का स्तर

भौतिकी (Physics): कई छात्रों को यह सेक्शन कठिन लगा।केमिस्ट्री (Chemistry): आसान से मध्यम स्तर का। कुछ छात्रों ने इसे थोड़ा कठिन बताया।
जूलॉजी (Zoology): आसान से मध्यम। कुछ प्रश्न चुनौतीपूर्ण थे।
बॉटनी (Botany): संतुलित ।

NEET UG 2026 Paper Pattern (कोई बदलाव नहीं)

  • कुल अंक: 720
  • विषयः फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी और बॉटनी (4 खंड)
  • प्रश्नों की संख्याः प्रत्येक विषय में Section A में 35 प्रश्न अनिवार्य और Section B में 15 प्रश्नों में से 10 हल करने होते हैं।
  • सही उत्तर: +4 अंक
  • गलत उत्तरः -1 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
  • परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) थी।

आंसर की और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

परीक्षा समाप्त होने के बाद NTA जल्द ही आधिकारिक आंसर की जारी करेगा। छात्र आंसर की के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान कर अनुमानित स्कोर जान सकेंगे। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो NTA द्वारा निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकेगी।

छात्रों के लिए सलाह

NEET UG 2026 परीक्षा देश के लाखों मेडिकल aspirants के भविष्य का फैसला करने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा है। परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। यह रिपोर्ट छात्रों के फीडबैक और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। आधिकारिक आंसर की, रिजल्ट और काउंसलिंग संबंधी जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

यह भी पढ़ें- Summer Vacation 2026: देशभर के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां कब से शुरू, राज्यवार पूरी लिस्ट

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment