बिजली के बढ़ते बिल अब आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। गर्मियों में AC, कूलर और दूसरे सामान चलाने से हर महीने हजारों रुपये का बिल आ जाता है। लेकिन अब सरकार ने एक योजना शुरू की है जो इस समस्या का अच्छा समाधान दे रही है।
PM Surya Ghar Yojana के तहत आप अपनी घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं और हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं।
सरकार इस योजना के तहत अच्छी सब्सिडी दे रही है। इससे आपका खर्च काफी कम हो जाता है।
कितनी सब्सिडी मिलेगी?
- 1 kW सिस्टम पर ₹30,000 तक सब्सिडी
- 2 kW सिस्टम पर ₹60,000 तक सब्सिडी
- 3 kW या उससे ज्यादा सिस्टम पर ₹78,000 तक सब्सिडी
ये सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में आ जाती है। बिना सब्सिडी के 1 kW सिस्टम लगाने में 60,000 से 80,000 रुपये लग जाते हैं। सब्सिडी कट जाने के बाद खर्चा आधा से भी कम रह जाता है।
आपको कितना सिस्टम लगवाना चाहिए?
अगर आपके घर में महीने में 150 यूनिट तक बिजली खर्च होती है तो 1 kW सिस्टम काफी है।
250-300 यूनिट खर्च करने वाले परिवारों के लिए 2 kW बेहतर रहेगा।
300 यूनिट से ज्यादा खर्च वालों को 3 kW या उससे बड़ा सिस्टम लगवाना चाहिए।
1 kW सिस्टम के लिए करीब 100 वर्ग फुट छत की जगह चाहिए। पैनल अच्छे से रखरखाव करें तो 25 साल तक आसानी से चलता है।
कितनी बचत होगी?
3 kW सिस्टम अच्छी धूप में 350-400 यूनिट बिजली बना सकता है। आपका पूरा बिल जीरो हो सकता है। बची हुई बिजली ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त कमाई भी कर सकते हैं।
हर महीने 300-500 रुपये का बिल बच सकता है। साल भर में 4-6 हजार रुपये आसानी से बच जाएंगे।
आवेदन कैसे करें
पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।
pmsuryagrah.gov.in पर जाएं।
आधार, बिजली बिल और बैंक डिटेल्स तैयार रखें।
अधिकृत वेंडर चुनें।
काम पूरा होने के बाद सब्सिडी अपने आप अकाउंट में आ जाएगी।
कौन ले सकता है फायदा
घरेलू बिजली कनेक्शन वाला कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है। छत खाली होनी चाहिए। शहर और गांव दोनों जगहों पर ये योजना चल रही है।
सरकार क्यों दे रही है सब्सिडी
सरकार का लक्ष्य है कि देश स्वच्छ ऊर्जा की तरफ बढ़े। सोलर पैनल लगाने से बिजली का बोझ कम होगा और प्रदूषण भी घटेगा। योजना का लक्ष्य एक करोड़ घरों पर सोलर लगाना है।
अभी क्या करें
अपनी छत चेक करो।
पिछले 6 महीने का बिजली बिल देखो।
कितना सिस्टम चाहिए, इसका अंदाजा लगा लो।
जल्दी आवेदन कर दो क्योंकि सब्सिडी सीमित है।
अंत में
बिजली बिल से छुटकारा पाने का ये अच्छा मौका है। एक बार निवेश करो और लंबे समय तक फायदा उठाओ। जो लोग पहले लगा चुके हैं, वे हर महीने जीरो बिल देखकर खुश हैं। अब तुम्हारी बारी है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi: 23वीं किस्त जून से अगस्त तक, रुके पैसे का क्या होगा?