UP Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक्साइज कॉन्स्टेबल यानी आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती निकाली है। जो युवा पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।
आवेदन 4 जून 2026 से शुरू होंगे। अंतिम तारीख 24 जून 2026 है। फॉर्म में सुधार के लिए 1 जुलाई तक समय मिलेगा। देरी मत करना। तय समय से पहले आवेदन पूरा कर लें।
PET 2025 पास होना जरूरी
इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में छूट मिलेगी।
शारीरिक मापदंड सख्त
पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 167.6 सेंटीमीटर। सीना बिना फुलाए 80 सेंटीमीटर और फुलाकर 85 सेंटीमीटर। महिलाओं के लिए 152 सेंटीमीटर। एससी-एसटी महिलाओं के लिए 147 सेंटीमीटर। वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें
upsssc.gov.in पर जाएं
कैंडिडेट लॉगिन करें
भर्ती लिंक पर क्लिक करें
पहले पंजीकरण करें
सारी डिटेल भरें
दस्तावेज अपलोड करें
25 रुपये फीस जमा करें
सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें
UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026 Notification
क्यों है यह मौका खास
आबकारी विभाग में सिपाही की नौकरी स्थिर और सम्मानजनक है। अच्छा वेतन मिलता है। सरकारी सुविधाएं भी। कई युवा इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। अब समय आ गया है।
गलती न हो
फॉर्म भरते समय सारी जानकारी दोबारा चेक करें। गलत डिटेल भरने पर फॉर्म रद्द हो सकता है। सुधार की आखिरी तारीख 1 जुलाई है। लेकिन पहले ही सही भरें तो बेहतर।
क्या होगा आगे
आवेदन पूरा होने के बाद लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा होगी। सफल उम्मीदवारों को ट्रेनिंग मिलेगी। फिर पोस्टिंग।
अभी क्या करें
upsssc.gov.in पर नजर रखें। 4 जून को आवेदन लिंक एक्टिव हो जाएगा। तैयार रहें। देरी करने वालों को मौका नहीं मिलेगा। यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो सरकारी नौकरी चाहते हैं। अच्छे वेतन, सुरक्षा और सम्मान के साथ।
यह भी पढ़ें- RSSB Computer Instructor भर्ती: 3951 पदों पर 23 जून तक फॉर्म भर लो