
अपडेट: 6 जुलाई 2026
सपना देख रहे हो यूनिफॉर्म पहनने का? तो ये खबर तुम्हारे लिए है।
Indian Air Force ने Agniveer Vayu Intake 02/2027 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, सारे जानकारी इस नोटिफिकेशन से लिया गया है।। आवेदन शुरू हो चुके हैं। लास्ट डेट 26 जुलाई 2026 है।
जो लड़के या लड़कियां एयरफोर्स जॉइन करना चाहते हैं, उन्हें अभी फॉर्म भर लेना चाहिए।
कौन भर सकता है फॉर्म
12वीं पास हो तो सबसे सीधा रास्ता। गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषय के साथ कम से कम 50% अंक होने चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना जरूरी है।
डिप्लोमा वाले भी अप्लाई कर सकते हैं। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी जैसे विषयों में। फिर भी 50% अंक चाहिए।
दो साल का वोकेशनल कोर्स भी मान्य है। वही 50 प्रतिशत वाली शर्त लागू।
उम्र और शारीरिक मापदंड
न्यूनतम उम्र 17.5 साल। ज्यादा से ज्यादा 21 साल। यानी जन्म 1 जुलाई 2005 से पहले और 2 जनवरी 2010 के बाद नहीं हुआ हो।
कद कम से कम 152 सेंटीमीटर। लड़के और लड़कियां दोनों के लिए। आरक्षित कैटेगरी में छूट मिल सकती है।
आवेदन कैसे करें, स्टेप बाय स्टेप
घर बैठे फॉर्म भर सकते हो। बाहर निकलने की जरूरत नहीं।
सबसे पहले agnipathvayu.cdac.in पर जाओ।
होम पेज पर आवेदन लिंक दिखेगा। क्लिक करो।
रजिस्टर बटन दबाकर अपनी डिटेल्स भर दो। नाम, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर, ईमेल — सब सही भरना।
रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद लॉगिन करके बाकी फॉर्म पूरा करो। एजुकेशन डिटेल, एड्रेस, कैटेगरी सब भरनी है।
अंत में 550 रुपये फीस जमा कर दो। ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हो।
फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लो। आगे काम आएगा।
| IAF Agniveer Vayu Bharti 2026 | apply link |
फीस और जरूरी बातें
सभी कैटेगरी के लिए 550 रुपये फीस है। कोई छूट नहीं। ऑनलाइन पेमेंट के सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं — नेट बैंकिंग, कार्ड, UPI।
फॉर्म भरते समय दस्तावेज तैयार रखो। 12वीं का मार्कशीट, डिप्लोमा सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र, फोटो और साइन।
फोटो का बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए। साइन ब्लैक या ब्लू पेन से। दोनों की फाइल साइज सही होनी चाहिए।
आरक्षित कैटेगरी वाले अपना सर्टिफिकेट जरूर अपलोड करें। गलती हुई तो छूट नहीं मिलेगी।
सभी डिटेल्स दो बार चेक कर लो। एक बार गलती हो गई तो बाद में सुधार मुश्किल होता है।
ये स्कीम तुम्हें क्या देगी
चार साल की सेवा। अच्छा वेतन मिलता है। मेडिकल फैसिलिटी, कैंटीन, रहने की सुविधा सब मिलती है।
ट्रेनिंग के दौरान एयरफोर्स की स्किल्स सीखोगे। टेक्निकल नॉलेज, डिसिप्लिन, टीम वर्क। ये सब जीवन भर काम आते हैं।
सेवा खत्म होने पर 25 प्रतिशत को परमानेंट जॉब मिलने का मौका रहता है। बाकी को अच्छा फाइनेंशियल पैकेज, स्किल सर्टिफिकेट और एक्सपीरियंस देकर विदा किया जाता है।
बाहर निकलने के बाद सिविलियन जॉब्स में ये बैकग्राउंड बड़ा फायदा देता है। कई कंपनियां अग्निवीरों को प्राथमिकता देती हैं।
ये सिर्फ नौकरी नहीं। आत्मविश्वास, फिटनेस और एक नई सोच मिलती है।
तैयारी के लिए टिप्स
अभी से फॉर्म भर लो। आखिरी तारीख का इंतजार मत करो।
शारीरिक तैयारी रोज करो। 1.6 किलोमीटर रनिंग, पुशअप्स, पुलअप्स, स्क्वॉट्स। एयरफोर्स फिजिकल टेस्ट काफी टफ होता है।
लिखित परीक्षा के लिए 12वीं का सिलेबस मजबूत करो। गणित, फिजिक्स, इंग्लिश पर खास ध्यान दो। पिछले साल के पेपर देख लो।
समय प्रबंधन सीखो। रोज 4-5 घंटे पढ़ाई और 1 घंटा फिजिकल।
मॉक टेस्ट दो। ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
दस्तावेज पहले से स्कैन करके रखो। फोटो और साइन सही साइज में हो।
गलतियां जो लोग करते हैं
आखिरी तारीख का इंतजार करना। साइट स्लो हो जाती है या क्रैश हो जाती है।
फीस पेमेंट में गड़बड़। पेमेंट फेल हो जाए तो दोबारा ट्राई करना पड़ता है।
दस्तावेज अपलोड करते समय साइज या फॉर्मेट गलत होना।
नाम, डेट ऑफ बर्थ या मोबाइल नंबर में छोटी गलती। फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।
ईमेल या फोन नंबर गलत डालना। OTP या अपडेट नहीं आता।
फोटो या साइन ब्लर या गलत बैकग्राउंड में।
कैटेगरी का प्रूफ नहीं अपलोड करना।
अभी क्यों भर रहे हो
समय कम है। 26 जुलाई 2026 के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा।
जल्दी फॉर्म भरने से तुम्हें तैयारी के लिए ज्यादा समय मिलेगा। लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट की तैयारी अच्छे से कर पाओगे।
देर करने पर साइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है। फॉर्म भरने में दिक्कत आती है।
अभी भरा तो पूरा प्रोसेस कंट्रोल में रहेगा। देर हुई तो मौका हाथ से निकल सकता है।
ये मौका किसके लिए सही है
जिन्हें अनुशासन पसंद है। जो फिटनेस पर मेहनत करना चाहते हैं। जो टेक्निकल स्किल्स सीखना चाहते हैं।
जो चार साल में अच्छा एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं और बाद में बेहतर ऑपर्चुनिटी ढूंढना चाहते हैं।
जो एयरफोर्स की यूनिफॉर्म पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
जिनके पास 12वीं या डिप्लोमा है और उम्र सीमा में आते हैं।
अंत में एक बात
अगर पात्रता पूरी करती है तो आज ही agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन शुरू कर दो।
सपना देखना काफी नहीं। एक्शन लेना पड़ता है।
तुम तैयार हो तो मौका तुम्हारा इंतजार कर रहा है।
यह भी पढ़ें:
MPESB Krishi Vistar Adhikari Recruitment 2026: आज से फॉर्म भरना शुरू, 2 अगस्त को परीक्षा
SBI PO 2026: 1500 पद, आखिरी तारीख 8 जुलाई, सैलरी और अटेम्प्ट लिमिट की पूरी जानकारी
IBPS PO 2026: 6715 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक फॉर्म भर लो



