Breaking News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार उसके एक भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी लगभग 2 साल की मासूम बेटी शामित है। घटना बुद्ध विहार इलाके की झुग्गी बस्ती में हुई, जहां प्लास्टिक स्क्रेप और कबाड़ जमा था। आग की लपटें इतनी तेज थी कि परिवार के सदस्य बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सके।
घटना का समय और दमकल की कार्रवाई
दिल्ली फायर सर्विस को आग की सूचना सुबह करीब 1:25 बजे मिली। सूचना मिलते ही 6 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई।संकरी गलियों और झुग्गियों की वजह से बड़ी दमकल गाड़ियां घटना स्थल तक आसानी से नहीं पहुंच सकीं, जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें हुईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीनों की जान जा चुकी थी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग प्लॉट में जमा प्लास्टिक स्क्रैप और कबाड़ से लगी। प्लॉट करीब 400 वर्ग गज का था और आसपास झुग्गियां बनी हुई थीं।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान मसीब शेख, उनकी पत्नी मुनारा शेख और उनकी 2 साल की बेटी के रूप में हुई है। परिवार पिछले करीब 5 साल से यहां रह रहा था और कबाड़ का काम करता था। दिल्ली फायर सर्विस ने तीनों शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
रिश्तेदारों का आरोप
मृतकों के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि आग लगाई गई हो सकती है। उन्होंने कहा कि अबानक इस तरह की आग नहीं लग सकती। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि रात करीब 12-1 बजे आग की लपटें उठती देखी गई।
बचाव कार्य में आई दिक्कतें
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, दमकल और अन्य एजेंसियों को संकरी गलियों के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल की बड़ी गाड़ियां अंदर तक नहीं पहुंच सकी। पीसीआर वैन और एंबुलेंस समय पर पहुंच गई, लेकिन आग की तीव्रता के कारण बचाव कार्य प्रभावित हुआ।
आगे की कार्रवाई
- पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर काम कर रही है।
- मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद और अन्य सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।