Donald Trump On Petrol Disel Price: ईरान ने यूएई पर मिसाइल और ड्रोन दाग दिए। फुजेरा के तेल टर्मिनल में आग लग गई। तीन भारतीय घायल हो गए। भारत ने सख्त नाराजगी जताई। पहले दूतावास ने हमले को अस्वीकार बताया, फिर पीएम मोदी ने कड़ी निंदा की। इस हमले ने तेल की कीमतों को रकिट बना दिया। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर के पार चला गया। आम आदमी की जेब पर सीधा असर। पेट्रोल-डीजल महंगे होने का डर बढ़ गया।
लेकिन ट्रंप ने कुछ और ही कहा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट के साथ बातचीत में दावा किया- तेल के दाम बहुत तेजी से नीचे आएंगे। लोग सोच रहे थे 300 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगा। लेकिन अभी 100 के आसपास है और अब इतना गिरेगा जितना आपने कभी नहीं देखा।
ट्रंप का कहना है दुनिया भर में तेल भरे जहाज खड़े हैं। उन्हें रोक रखा गया था। अब स्थिति संभाल रहे हैं। उन्होंने ईरान के साथ युद्ध की संभावना को भी सिरे से खारिज कर दिया। युद्ध उन्हें पसंद नहीं। लेकिन अमेरिकी सेना हर हाल के लिए तैयार है।
भारत पर क्या असर
भारत दुनिया का बड़ा तेल आयातक है। खाड़ी से आधे से ज्यादा कच्चा तेल आता है। सप्लाई बाधित हुई तो आयात बिल बढ़ता है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पहले ही साफ कर दिया चुनाव के बाद भी पेट्रोल-डीजल में बड़ा इजाफा नहीं होगा। लेकिन बाजार की अस्थिरता बनी रहेगी।
सवाल ये है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज फिर से पूरी तरह खुल जाएगा या नहीं। ईरान के हमले के बाद तनाव बढ़ा है। लेकिन ट्रंप का बयान दिखाता है कि अमेरिका इसे ज्यादा लंबा खींचना नहीं चाहता।
आग कैसे लगी
4 मई को ईरान ने यूएई पर मिसाइल ड्रोन हमला किया। फुजेरा पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन में ड्रोन से आग लगी। तीन भारतीय वहां काम कर रहे थे, घायल हुए। यूएई ने कई मिसाइलें इंटरसेप्ट कीं। फिर भी नुकसान हुआ। फुजेरा हॉर्भुज से बाहर तेल निर्यात का अहम केंद्र है।
अब क्या होगा कीमतों का
ट्रंप का भरोसा है कि तनाव कम होते ही सप्लाई नॉर्मल हो जाएगी। जहाज चलेंगे। तेल की भरमार होगी। दाम गिरेंगे। लेकिन बाजार अभी अनिश्चित है। एक तरफ हमले हो रहे हैं, दूसरी तरफ ट्रैप शांति का संकेत दे रहे हैं। भारत के लिए राहत तभी मिलेगी जब असली सप्लाई बहाल होगी। फिलहाल पेट्रोल पंप पर नजर रखनी पड़ेगी।
नजर हर अपडेट पर रखो।
ईरान-अमेरिका के बीच क्या होता है, हॉर्मुज की स्ट्रेट खुलती है या नहीं ये सब तय करेगा कि तेल सस्ता होगा या महंगा रहेगा। भारतीयों की जान को खतरा हुआ। सरकार ने निंदा की। अब कूटनीति और बाजार दोनों पर नजर है। ट्रंप कह रहे हैं दाम गिरेंगे। बाजार सुन रहा है। लेकिन आग अभी बुझी नहीं है।
यह भी पढ़ें- Weather Update 2026: देश के कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी