Petrol Diseal Price Increase: पेट्रोल-डीजल नहीं बढ़ेंगे, सिर्फ कमर्शियल LPG महंगा

Published On: May 7, 2026

Petrol Diseal Price Increase: 6 मई 2026 को पेट्रोलियम मंत्रालय ने बड़ी राहत दी है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर रहेंगे। संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने साफ कहा अभी कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

सिर्फ कमर्शियल LPG महंगा हुआ

घरेलू 14.2 kg सिलेंडर की कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी। केवल कमर्शियल 19 kg सिलेंडर और 5 kg वाले छोटे सिलेंडरों में बढ़ोतरी हुई है। आम घरों पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।

अभी क्या हैं दाम

दिल्ली

पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर
डीजल: ₹87.67 प्रति लीटर

मुंबई

पेट्रोल: ₹103.54 प्रति लीटर
डीजल: ₹90.03 प्रति लीटर

क्यों मिली ये राहत

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्भुज से दुनिया का 20% तेल गुजरता है। कूड की कीमतें 70-80 डॉलर से बढ़कर 100-110 डॉलर तक पहुंच गई। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि घरेलू LPG की 100% सप्लाई सुनिश्चित है। कमर्शियल यूजर्स को करीब 70% सप्लाई दी जा रही है। घबराने की जरूरत नहीं। भारत 85-90% कच्चा तेल आयात करता है। फिर भी सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी।

पिछले 4 साल का सच

फरवरी 2026 से ग्लोबल तनाव शुरू हुआ। कूड महंगा हुआ। लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतें लगभग फ्रीज हैं। JOCL, BPCL, HPCL जैसे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भारी घाटे में चल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक पेट्रोल पर ₹20 और डीजल पर ₹30-₹40 प्रति लीटर तक का नुकसान हो रहा है। फिर भी सरकार आम आदमी को महंगाई से बचाने की कोशिश कर रही है।

आगे क्या हो सकता है

कुछ विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अगर कूड 110-120 डॉलर पर टिका रहा तो 4-5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन अभी कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं है। PIB ने फेक न्यूज को साफ खारिज कर दिया है। सरकार बार-बार कह रही है-फिलहाल कोई बढ़ोतरी का प्लान नहीं।

अंतिम बात

पेट्रोलियम मंत्रालय और ऑयल कंपनियों की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहो। कोई भी नया ऐलान आया तो तुरंत पता चल जाएगा। अभी के लिए राहत है। पेट्रोल-डीजल पंप पर और LPG सिलेंडर बुकिंग में घबराहट मत दिखाओ। सप्लाई पर्याप्त बताई जा रही है। जो लोग पहले से स्टॉक कर रखा है, उन्हें भी फालतू खर्चा करने की जरूरत नहीं।

सरकार ग्लोबल संकट के बावजूद घरेलू मोर्चे को संभालने की कोशिश कर रही है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।जैसे-जैसे नया अपडेट आएगा, स्थिति साफ होती जाएगी। फिलहाल जेब पर थोड़ी राहत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- UP Smart Meter New Rules 2026:रिचार्ज की टेंशन खत्म! UP सरकार ने प्रीपेड मीटर पर लगाई ब्रेक

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment