UP Smart Meter New Rules 2026:रिचार्ज की टेंशन खत्म! UP सरकार ने प्रीपेड मीटर पर लगाई ब्रेक

Published On: May 6, 2026

UP Smart Meter New Rules 2026: सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बिजली कनेक्शन फिर पुराने पोस्टपेड सिस्टम पर आ जाएंगे। रिचार्ज की टेंशन खत्म। महीनों से उपभोक्ता परेशान थे। रिचार्ज करने के बाद भी बिजली नहीं आती। बिल अचानक दोगुना हो जाता। मीटर की रीडिंग समझ नहीं आती। शहरों से लेकर गांवों तक लोग बिजली दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने पूरा मामला गंभीरता से लिया। उच्च स्तरीय समिति बनाई। समिति ने तकनीकी खामियों और लोगों की शिकायतों का जायजा लिया। नतीजा – प्रीपेड सिस्टम को फिलहाल अनिवार्य नहीं रखा जाएगा।

कितने लोगों को राहत

अभी तक करीब 75 लाख बिजली कनेक्शन प्रीपेड मोड में बदल चुके थे। इन सबको धीरे-धीरे वापस पोस्टपेड पर शिफ्ट किया जाएगा। अच्छी बात ये कि मीटर बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ एक सॉफ्टवेयर कर्माड से सिस्टम बदल जाएगा। अब आप पहले की तरह बिजली इस्तेमाल करोगे और महीने के आखिर में बिल आएगा।

और क्या-क्या फैसले लिए गए

बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं को 10 किश्तों में भुगतान की सुविधा।
महीने के बीच में बिजली कनेक्शन नहीं करेगा।
हर शिकायत का प्राथमिकता से निपटारा होगा।

समस्या कितनी बड़ी थी

प्रीपेड मीटर लगने के बाद रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही थी। कई जगह रिचार्ज के बावजूद घंटों बिजली गायब। छोटे दुकानदार, छात्र, बुजुर्ग – सब परेशान। लोगों का कहना था कि तकनीक सुविधा देने के बजाय नई मुसीबत बन गई। बिलिंग में पारदर्शिता की उम्मीद थी, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और निकली।

आम आदमी को फायदा

अब हर महीने रिचार्ज की चिंता नहीं रहेगी। बिल आने पर समय मिलेगा। बकाया वालों पर एकदम दबाव नहीं पड़ेगा। खासकर मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों के लिए ये राहत भरा फेसता है। बिजली विभाग को भी सख्त निर्देश दिए गए है। मीटर खराब हो या बित में गड़बड़ी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी।

क्या कहते हैं उपभोक्ता

जिनके यहां पहले ही प्रीपेड मीटर लग चुका था, वे खुश हैं। एक उपभोक्ता ने बताया कि पिछले तीन महीने से हर हफ्ते रिचार्ज करना पड़ रहा था। कभी ऐप काम नहीं करता, कभी बेलेंस दिखता ही नहीं। अब नॉर्मल बिलिंग से सांस मिलेगी।

आगे क्या

सरकार का फोकस अभी पुराने सिस्टम पर वापसी का है। 75 लाख कनेक्शनों को शिफ्ट करने में समय लगेगा, लेकिन प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही स्मार्ट मीटर की टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने का काम भी चलेगा। पूरी तरह से इसे छोड़ नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Donald Trump On Petrol Disel Price: तेल के दाम गिरने वाले हैं, पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा?

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment