Toll Tax New Rules: 10% से ज्यादा ओवरलोड पर भरी जुर्माना, FASTag से वसूली, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Published On: April 16, 2026

Toll Tax New Rules: भारत में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्र सरकार ने ओवरलोड वाहनों पर सख्त नए नियम लागू कर दिए हैं। अब यदि कोई वाहन अपनी क्षमता से ज्यादा लोड लेकर नेशनल हाईवे पर चलता पाया जाता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। ये नियम केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी राजमार्ग शुल्क (चौथा संशोधन) नियम 2026 के तहत लागू किए गए हैं।

नए नियम क्या कहते हैं?

  • 10% तक ओवरलोडः कोई जुर्माना नहीं लगेगा।
  • 10% से ज्यादा लेकिन 40% तक ओवरलोड: आधार दर का दोगुना जुर्माना।
  • 40% से ज्यादा ओवरलोडः आधार दर का चार गुना या उससे अधिक जुर्माना।

नियम क्यों लाया गया?

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने यह नियम इसलिए लागू किया है क्योंकि ओवरलोड वाहन नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे को तेजी से क्षतिग्रस्त करते हैं। ओवरतोड के कारण सड़‌कें जल्दी खराब होती हैं, जिससे अन्य वाहनों को परेशानी होती है, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है और सड़क स्खरखाव का खर्च भी बहुत बढ़ जाता है। सरकार का मानना है कि सख्त जुमनि से ओवरलोडिंग की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा और हाईवे की लाइफ बढ़ेगी।

जुर्माना कैसे वसूला जाएगा?

  • जुर्माना FASTag से ऑटोमेटिक कटेगा।
  • ओवरलोड की जानकारी वाहन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
  • बार-बार उल्लंघन करने पर अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

वाहन चालकों और परिवहन कंपनियों के लिए सलाह

  • वाहन लोड करते समय क्षमता से ज्यादा सामान न लादें।
  • लोडिंग से पहले वाहन की अधिकतम अनुमत भार क्षमता (GVW) जांच लें।
  • FASTag में पर्याप्त बेलेंस रखें क्योंकि जुर्माना ऑटोमैटिक कट सकता है।
  • नियमों का पालन न करने पर न सिर्फ जुर्माना, बल्कि वाहन जब्त होने का भी खतरा रहता है।

क्या बदलाव आएगा?

  • ओवरलोडिंग की घटनाएं काफी कम होगी।
  • हाईवे की मरम्मत पर होने वाला खर्च घटेगा।
  • सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
  • ईमानदार परिवहन व्यवसायियों को फायदा होगा।

अंतिम बात

नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त नियम लागू कर दिए हैं। 10% से ज्यादा ओवरलोड पर दोगुना और 40% से ज्यादा ओवरलोड पर चार गुना जुर्माना लगेगा। जुर्माना FASTag के माध्यम से वसूला जाएगा। वाहन चालक और परिवहन कंपनियों को सलाह है कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Breaking News: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, 2 साल की मासूम बच्ची समेत पति-पत्नी की जान गई

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment