PM Surya Ghar Yojana: बैंकों की ऋण देने में हिचकिचाहट और राज्य की उदासीनता से 40 लाख छतों का लक्ष्य मुश्किल

Published On: February 18, 2026

PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना वर्तमान में कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। फरवरी 2024 में शुरू हुई इस योजना का मुख्य लक्ष्य मार्च 2025 तक देशभर में 40 लाख छतों पर सोलर पैनल स्थापित करना था। योजना में लागत का 40% तक सब्सिडी देने का प्रावधान है। लेकिन आधिकारिक रिपोर्ट्स के अनुसार वर्तमान में इंस्टॉलेशन की संख्या मात्र 23.6 लाख तक ही पहुंच पाई है।

बैंकों की ऋण देने में हिचकिचाहट

बैंकों का कहना है कि बे सार्वजनिक धन की सुरक्षा के लिए दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। एक प्रमुख सरकारी बैंक के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, “ऋण डूबने की स्थिति में सोलर पैनल को जब्त करना हमारे लिए व्यावहारिक नहीं है। ये पैनल छत पर लगे होते हैं, जिन्हें निकालना और बेचना मुश्किल होता है। इसलिए हम जोखिम से बचने के लिए कठोरता अपना रहे हैं।”

बैंकों को यह हिचकिचाहट योजना को आगे बढ़ने में रोक रही है। इसके साथ कोई छोटी छोटी तकनीक समस्या, जैसे पुराने बिजली बिल का बकाया या जमीन के रिकॉर्ड में मामूली अंतर के कारण आवेदन को रिजेक्ट हो रही है।

वेंडरों की शिकायतें

राजस्थान और ओडिशा जैसे राज्यों में वेंडर एसोसिएशंस ने बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन के अनुसार “बैंक लाख से कम के ऋण के लिए भी गिरवी मांग रहे हैं, जो योजना के दिशा निर्देशों के खिलाफ है।” और ओडिशा वेंडरों का कहना है कि बिजली बिल के पुराने बकाया या जमीन के रिकॉड पूर्वजों के नाम पर होने जैसे छोटे कारणों से आवेदन रिजेक्ट कर दिए जा रहे हैं।

वित्त सेवा विभाग के प्रयास और सुधार

वित्त सेवा विभाग ने वेंडरों और बैंकों की शिकायतें पर फीडबैक (Feedback) लिया है और इसके साथ कुछ सुधार किए हैं। जैसे कि सह-आवेदक (co-applicant) जोड़ने की सुविधा दी गई है, दस्तावेजों के सत्यापन में सरलीकरण किया गया है और छोटे ऋणों के लिए गिरवी की मांग पर छूट का प्रावधान किया गया है।

योजना की लक्ष्य और वर्तमान स्थिति

फरवरी 2024 में शुरू हुई योजना का मुख्य लक्ष्य था, मार्च 2027 तक 1 करोड़ छतों पर सोलर पैनल लगाना। पहले चरण में 40 लाख छतों का लक्ष्य। वर्तमान स्थिति की बात करें तो इंस्टॉलेशन 23.6 लाख छतों से कम। नए 70% आवेदन को अभी तक मंजूरी नहीं मिला है और इसमें से 7% आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है।

अंतिम बात

पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन बैंकों की हिचकिचाहट, राज्यों का सीमित सहयोग और दस्तावेज संबंधी बाधाओं के कारण यह लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है। बर्तमान में 23.6 लाख छतों पर इंस्टॉलेशन हुआ है, जबकि लक्ष्य 40 लाख था।

यह भी पढ़ें- Lakhpati Bitiya Yojana 1 अप्रैल 2026 से लागू: पुरानी लाड़ली योजना खत्म, अब कुल 56,000 रूपये मिलेगा पैसा और हायर एजुकेशन तक कवरेज

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment