Lakhpati Bitiya Yojana 1 अप्रैल 2026 से लागू: पुरानी लाड़ली योजना खत्म, अब कुल 56,000 रूपये मिलेगा पैसा और हायर एजुकेशन तक कवरेज

Published On: फ़रवरी 17, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार ने लड़कियों की शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बड़ा फैसला लिया है। पुरानी लाडली योजना को पूरी तरह खत्म करके 1 अप्रैल 2026 से नई लखपति बिटिया योजना लागू करने वाले है। इस नई योजना में पुरानी की तुलना में कहीं ज्यादा फायदा मिलेगा। मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को हायर एजुकेशन तक पहुंचना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है, ताकि राशि ना रुके मिले।

लखपति बिटिया योजना क्या है?

लखपति बिटिया योजना दिल्ली सरकार की लड़कियों के लिए सबसे बड़ी शिक्षा आर्थिक सहायता योजना है। इसका मकसद है कि कोई भी योग्य और अच्छे पढ़ाई करने वाली लड़की अपना पढ़ाई पैसे के कारण ना छोड़े। पुराने लाडली योजना में कुल सहायता 36,000 रूपये थी, लेकिन नया योजना के कुल सहायता राशि बढ़ाकर 56,000 कर दिया गया है।

पुराने लाड़ली योजना से क्या बदलाब आए?

नई लखपति बिटिया योजना में चार बड़े बदलाब हुआ है,

  1. पुरानी योजना में कुल 36,000 रुपये मिलते थे। नई योजना में यह राशि बढ़ाकर 56,000 रुपये कर दी गई है। ब्याज सहित यह रकम 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।
  2. पहले योजना में केवल स्कूल स्तर तक सहायता थी। अब ग्रेजुएशन और मान्यता प्राप्त डिप्लोमा कोर्सेज तक बढ़ा दिया जाएगा।
  3. आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और राशि ट्रांसफर सब ऑनलाइन होगा।
  4. जिन लड़कियों को पुरानी योजना में राशि नहीं मिल पाई थी, उसे अब सही तरीके से देने की कोशिश की जा रही है।

योजना के तहत मिलने वाली किस्तें

लड़की जन्म होने परः ₹11,000
कक्षा 1 में प्रवेश: ₹5,000
कक्षा 6 में प्रवेश ₹5,000
कक्षा 9 में प्रवेश: ₹5,000
कक्षा 12 में प्रवेश: ₹5,000
कक्षा 10 पास करने परः ₹5,000
ग्रेजुएशन या मान्यता प्राप्त डिप्लोमा के दौरानः कुल ₹20,000 (किस्तों में)

पात्रता और लाभ की प्रक्रिया

योजना की लाभ के लिए मुख्य पात्रता की बात करे तो लड़की दिल्ली की स्थाई निवासी हो और परिवार की वार्षिक आय ₹1.20 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। जरूरी बात हर परिवार से दो लड़की इस योजना से लाभ ले सकते है। राशि लड़की की उम्र और शिक्षा स्तर के आधार पर किस्तें मिलेंगी।

योजना का असर

सरकार का मानना है कि यह योजना लड़कियों की ड्रॉपआउट दर को काफी कम करेगी। खासतौर पर कक्षा 9,10 और ग्रेजुएशन स्तर पर जहां आर्थिक कारणों से पढ़ाई छूट जाती है। इस योजना के तहत कुल 56,000 रूपये की सहायता राशि और ब्याज के सहित 1 लाख रूपये से ज्यादा की राशि मैच्योरिटी पर मिलेगी।

अंतिम बात

दिल्ली सरकार ने लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पुरानी लाड़ली योजना को खत्म करके लखपति बिटिया योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू हो रही है। यह योजना लड़कियों के लिए वास्तव में मददगार साबित हो सकती है। दिल्ली की बेटियां अब ज्यादा मजबूती से तरह डिजिटल कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Post Office SCSS Scheme: रिटायरमेंट के बाद हर महीने नियमित इनकम का सबसे सुरक्षित और टैक्स-सेविंग विकल्प, 8.2% ब्याज, जीरो रिस्क

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment