पीएम किसान योजना 22वीं किस्त अपडेट: फरवरी का आखिरी दिन आज है। देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार 19 नवंबर 2025 से लगातार जारी है। 21वीं किस्त के बाद तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
आज 28 फरवरी 2026 है, महीने का चौथा शनिवार। देशभर में बैंक बंद हैं। ऐसे में आज किसानों के खाते में ₹2000 क्रेडिट होने की संभावना लगभग न के बराबर है। लेकिन वर्तमान तारीख और बैंकिंग छुट्टियों को देखते हुए होली से पहले आने की संभावना बहत कम दिख रही है।
होली से पहले आने की संभावना क्यों बहुत कम है?
होली 2026 में 4 मार्च को पड़ रही है। होली से पहले किसानों के खाते में पैसे आने की संभावना क्यों कम है, क्योंकि 28 फरवरी (शनिवार) चौथा शनिवार, बैंक बंद, 1 मार्च (रविवार) साप्ताहिक अवकाश, बैंक बंद, 2 मार्च (सोमवार): उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बैंक अवकाश, 3 मार्च (मंगलवार): कुछ राज्यों में बैंक अवकाश और 4 मार्च (बुधवार) होली, देशभर में बैंक बंद। इन लगातार छुट्टियों की वजह से 1 मार्च से 4 मार्च तक बैंकिंग ट्रांजेक्शन लगभग बंद रहेगा।
सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं
पीएम किसान योजना की हर किश्त से पहले केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा की जाती है। 22वीं किस्त के लिए अभी तक कोई प्रेस रिलीज, या पोर्टल पर अपडेट नहीं आया है।
पिछले पैटर्न को देखें तोः
- 19वीं किस्त: 24 फरवरी 2025
- 20वीं किस्त: 31 जुलाई 2025
- 21वीं किस्तः 19 नवंबर 2025
किश्तें आमतौर पर फरवरी अंत, जुलाई अंत या नवंबर मध्य में जारी होती हैं। लेकिन इस बार फरवरी अंत में कोई घोषणा नहीं हुई।
किसानों के लिए जरूरी तैयारी
- ई-केवाईसी: pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी पूरा करें। OTP या बायोमेट्रिक से सत्यापन अनिवार्य है।
- आधार-बैंक लिंकिंग: बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। लिंक न होने पर किस्त रुक सकती है।
- बेनिफिशरी लिस्ट चेक: pmkisan.gov.in पर जाकर अपना नाम चेक करें। नाम कटने पर तुरंत कृषि कार्यालय में शिकायत दर्ज करें।
- भूमि रिकॉर्ड सही होनाः राज्य सरकार के पोर्टल पर भूमि रिकॉर्ड अपडेट रखें।
अंतिम बात
आज 28 फरवरी 2026 है। बैंक बंद हैं। होली से पहले लगातार छुट्टियां है। सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। इन सभी कारणों से होली से पहले 22वीं किस्त आने की संभावना बहुत ही कम है। लेकिन किंसानों को निराश होने की जरूरत नहीं है। मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में किश्त आने की संभावना बनी हुई है। आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नियमित अपडेट चेक करते रहें।