PM Awas Yojana Gramin Update: 1,05,470 पात्र लाभार्थियों को अब पक्की घर मिलेगी, शासन से लक्ष्य मिलते ही ₹1,20,000 की तीन किश्तें खाते में ट्रांसफर

Published On: फ़रवरी 27, 2026

PM Awas Yojana Gramin Update: उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास विहीन परिवारों को पक्की घर देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने 1,65,217 आवेदनों का विस्तृत पुनरर्सत्यापन पूरा कर लिया है। इस जांच में 59,747 आवेदक अपात्र पाए गए हैं। इन सभी आवेदकों के नाम योजना की सूची से ग्राम विकास विभाग द्वारा डिलीट कर दिए गए हैं। अब केवल 1,05,470 पात्र लाभार्थी ही योजना के तहत लाभ के हकदार रह गए हैं।

शासन से लक्ष्य आवंटित होते ही इन पात्र परिवारों के खाते में ₹1,20,000 की राशि तीन किश्तों में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि प्रत्येक परिवार को पक्का घर बनाने के लिए सहायक होगी।

आवेदन कैसे आए और सत्यापन कैसे हुआ?

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास विहीन परिवारों की पहचान के लिए दो मुख्य तरीके अपनाए गए थे। पहला सेल्फ सर्वे से 61,928 आवेदकों ने स्वयं आवास प्लस ऐप या अन्य माध्यम से आवेदन किया। दूसरा सरकारी सर्वे से 1,03,289 आवेदन सरकारी कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर किए गए सर्वे के आधार पर आए। कुल आवेदन की संख्या 1,65,217 है। 13 फरवरी 2026 तक पुनरर्सत्यापन पूरा हुआ और जांच में 59,747 आवेदक अपात्र पाए गए। इन सभी के नाम सूची से हटा दिए गए।

पत्र लाभार्थियों को क्या मिलेगा?

अब शेष बचे 1,05,470 पात्र लाभार्थी ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभ के हकदार हैं। इन परिवारों को कुल राशि ₹1,20,000 तीन किश्तों में मिलेगा।

पहली किश्तः नींव और प्लिंथ स्तर पूरा होने पर
दूसरी किश्तः दीवार और लिंटर स्तर पूरा होने पर
तीसरी किश्तः छत, फिनिशिंग ओर मकान पूरा होने पर

जरूरी बात

निर्माण के दौरान जियो टैगिंग और फोटो अपलोड अनिवार्य होगा। समय-सीमा के अंदर निर्माण पूरा करने पर ही अंतिम किश्त मिलेगी।

अपात्र घोषित होने के मुख्य कारण

  • पहले से पक्का मकान मौजूद होना
  • आय सीमा से अधिक होना
  • आवेदन में गलत जानकारी देना
  • भूमि स्वामित्व का अभाव या गलत दावा
  • डुप्लिकेट आवेदन

अंतिम बात

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत इस जिले में 1,05,470 पात्र लाभार्थियों को अब पक्की छत मिलने की राह साफ हो गई है। 1,65,217 आवेदनों का पुनरर्रात्यापन पूरा हुआ। 59,747 अपात्र घोषित कर उनके नाम सूची से हटा दिए गए। शासन से लक्ष्य मिलते ही ₹1,20,000 की राशि तीन किमतों में ट्रांसफर होगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा गठित टीम ने 13 फरवरी तक पुनरर्यात्यापन पूरा किया।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana Installment Update: 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में ₹2000 कब आएंगे? ताजा अपडेट

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment